Popular Posts

वोट डालने के लिए बनाए गए 2755 बूथ व 1262 सहायक बूथ ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग और स्टेटस जांच का काम शुरू

वोट डालने के लिए बनाए गए 2755 बूथ व 1262 सहायक बूथ ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग और स्टेटस जांच का काम शुरू

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी चुनाव आयोग व जिला प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई है। सरकार की ओर से समय पर विधानसभा चुनाव होने की संकेत मिलने के बाद से जिला प्रशासन ने चुनाव तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव आयोग के निर्देश पर ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग व स्टेटस जांच का काम शुरू कर दिया गया है। ईवीएम की एफएलसी के लिए वेल के 4 इंजीनियर लगातार कार्य कर रहे हैं। जबकि 4 अतिरिक्त इंजीनियर की टीम 3 से 4 दिनों में पहुंचेगी। ये बातें जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि अबतक 2292 कंट्राेल यूनिट और 2267 बैलेट यूनिट के एफएलसी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। चुनाव की तैयारी को लेकर सेक्टर ऑफिसर के गठन करने व मीडिया सर्टिकेन एंड मॉनीटरिंग कमेटी के गठन का भी निर्देश मिल चुका है। साथ ही जिन मतदाताओं का नाम दो विधानसभा क्षेत्रों में है उनका नाम एक जगह से हटाने के लिए फॉर्म 7 लेने का काम भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 2755 मूल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि कोरोना महामारी की वजह से जिले में 1262 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें कुशेश्वरस्थान में 248 मूल मतदान केंद्र व 120 सहायक केंद्र बनाए गए हैं। गौड़ाबौराम में 248 मूल मतदान केंद्र व 101 सहायक मतदान केंद्र, बेनीपुर में 283 मूल मतदान केंद्र व 133 सहायक केंद्र, अलीनगर में 269 मूल मतदान केंद्र व 123 सहायक मतदान केंद्र, दरभंगा ग्रामीण में 277 मूल मतदान केंद्र व 133 सहायक केंद्र, शहरी में 294 मूल मतदान केंद्र व 145 सहायक मतदान केंद्र, हायाघाट में 246 मूल मतदान केंद्र व 100 सहायक केंद्र, बहादुरपुर में 293 मूल मतदान केंद्र व 145 सहायक मतदान केंद्र, केवटी में 294 मूल मतदान केंद्र व 120 सहायक केंद्र और जाले में 303 मूल मतदान केंद्र व 142 सहायक केंद्र बनाए गए हैं।

दो चरणों में आरओ को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा
जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव संबंधी प्रशिक्षण के लिए जिले से आरओ की टीम दो चरणों में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए पटना स्थित सिंचाई भवन परिसर के अधिवेशन भवन में भाग लेगी। पहली आरओ की टीम 9 व 10 जुलाई को पटना जाएगी। जिसमें एडीएम, एसडीओ बिरौल, एसडीओ बेनीपुर, एडीएम विभागीय जांच व जिला भूअर्जन पदाधिकारी पटना जाएंगे। जबकि दूसरी टीम में शामिल 6 आरओ 13 व 14 जुलाई को होने वाले प्रशिक्षण शिविर में शामिल होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/first-level-checking-and-status-checking-of-2755-booths-and-1262-assistant-booths-evms-started-to-cast-votes-127482529.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/06/

0 Response to "वोट डालने के लिए बनाए गए 2755 बूथ व 1262 सहायक बूथ ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग और स्टेटस जांच का काम शुरू"

Post a Comment