Popular Posts

प्रखंड मुख्यालय पर 8 सूत्री मांगों को लेकर सर्वदलीय संघ के सदस्यों ने दिया धरना

प्रखंड मुख्यालय पर 8 सूत्री मांगों को लेकर सर्वदलीय संघ के सदस्यों ने दिया धरना

मधुबनी प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को पूर्व से निर्धारित अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रखंड के सर्वदलीय कार्यकर्ताओ ने एक दिवसीय धरना पर बैठे। लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए सर्वदलीय कार्यकर्ताओ ने इस धरना प्रदर्शन का समय सीमा बढ़ा दिया गया। प्रदर्शन में शामिल राजद कार्यकर्ता धनंजय पांडेय ने कहा कि हमलोग अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को पहले ही एक ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन बीडीओ के द्वारा उसपर ध्यान नहीं दिया गया। सर्वदलीय कार्यकताओ की 8 सूत्रीय मांगों में ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य सड़क होते हुए 11 हजार वोल्टेज का तार गुजरा है।

जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिसे या तो हटाया जाए या प्लास्टिक का कभर लगाया जाय। अंचल कार्यालय को दलालों से मुक्त किया जाए। यूपी बिहार की सीमा स्थित सिसवा घाट पर पुल का निर्माण कराया जाय। समाजसेवी कार्यकर्ताओ पर हो रहे फर्जी मुकदमें को वापस लिया जाए। वहीं, सर्वदलीय संघ के सदस्य जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि कुछ निम्नलिखित समस्याओ से हमलोग पीड़ित हैं, सरकार को इस गंडक पार के समस्याओ पर ध्यान देना चाहिए। धरना में बिरेन्द्र मद्देशिया, हरेन्द्र गुप्ता, अशोक पटेल, रामजानकी,मनोज गुप्तासहित अन्य कार्यकर्ताओ ने भी अपनी अपनी बातों को रखा। उक्त मौके पर मनोज गुप्ता, अनूप कुमार, रामेश्वर साह, मुन्ना कुशवाहा, बाबूलाल कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Members of all-party union sit on block headquarters for 8-point demands


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/members-of-all-party-union-sit-on-block-headquarters-for-8-point-demands-127508011.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/13bettiah-05_1594655331.jpg

0 Response to "प्रखंड मुख्यालय पर 8 सूत्री मांगों को लेकर सर्वदलीय संघ के सदस्यों ने दिया धरना"

Post a Comment