जिले में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
जिले में शनिवार को 7 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें चिलौनी उत्तर पंचयात के वार्ड 3 और 11 में पुल्ल सैंपलिंग के माध्यम से शनिवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई। चिलौनी उत्तर पंचायत से 7 जुलाई को 25 संदिग्ध व्यक्तियों को कोरोना जांच के लिए पुल्ल सैंपलिंग लिया गया था। जिसमें 22 वर्ष तथा 37 वर्ष के दो व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
दोनों व्यक्ति घर पर हीं रहता था। एसडीएम बीरपुर सुभाष कुमार ने बताया कि इसकी चिठ्ठी अभी तक मेरे पास नहीं आई है। चिठ्ठी आती है तो उसके आधार पर कंटेनमेंट जॉन घोषित कर एरिया को कल तक में शील कर दिया जाएगा। वहीं, नगर पंचायत वीरपुर के वार्ड 8 में दिल्ली से लौटा एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बसन्तपुर के प्रखंड प्रबंधक रतीश कुमार झा ने बताया कि 35 वर्षीय युवक का सैंपल 7 जुलाई को जांच के लिए भेजा गया था। उसे वीरपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। मुख्य बाजार वार्ड 08 स्थित एक ही परिवार के 4 सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद वीरपुर मुख्य बाजार को कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया जा चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/pratapganj/news/7-new-corona-positive-patients-found-in-the-district-127501674.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/11/
0 Response to "जिले में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले"
Post a Comment