Popular Posts

जहानाबाद में झांसा देकर चेक पर करा लिया साइन फिर निकाल लिए 12 लाख 88 हजार

जहानाबाद में झांसा देकर चेक पर करा लिया साइन फिर निकाल लिए 12 लाख 88 हजार

बीमार सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी को उनकी सेवानिवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए झांसा देकर सादे कागजात और चेक पर हस्ताक्षर करा लेने और फिर बाद में उनके खाते से 12 लाख 88 हजार रुपए की निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी कुमार उपेंद्र नारायण ने नगर थाने में आवेदन देकर पटना के अरुण कुमार के खिलाफ नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

परसबीघा थाना क्षेत्र के मननबीघा के रहने वाले कुमार उपेंद्र नारायण ने थाने में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि वे भेवड़ सिकरिया में स्वास्थ्य विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत थे, जहां से वे नवंबर 2019 में सेवानिवृत्त हो गए हैं। नवंबर 2019 में ही उनका ब्रेन हेमरेज हो गया, जिससे वे काफी गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। इसके बाद उनका पटना में इलाज शुरू हुआ।

पटना में इलाज के दौरान वे अपने पड़ोस के गांव सरता के रहने वाले अरुण कुमार, जिनका पटना में भी मकान है, वहां रहने लगा। वहां रहने के दौरान अरुण कुमार ने कहा कि अब आप सेवानिवृत्त हो गए हैं और पेंशन वगैरह का सारा कागजात बनाने के लिए आपको कई कागजात पर हस्ताक्षर करना होगा। इसके बाद उन्होंने कई सादा चेक पर उनसे हस्ताक्षर करवा लिया। सूचक का कहना है कि उनका खाता शहर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा में है।

ब्रेन हेमरेज होने के बाद वे स्मृति लोप का शिकार हो चुके हैं। 16 जुलाई 2020 को वे बैंक पहुंचकर अपने खाते का 1 मार्च 2019 से 16 जुलाई 2020 तक का स्टेटमेंट निकाला तो पाया कि अरुण कुमार द्वारा 31 मार्च 2020 को 3 लाख रुपए, 7 अप्रैल 2020 को प्रणव कुमार के नाम से 88 हजार रुपए तथा उसी तारीख को अरुण कुमार के नाम से नौ लाख रुपए अवैध तरीके से निकासी कर ली गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/in-jehanabad-after-cheating-he-got-the-sign-signed-and-then-removed-12-lakh-88-thousand-127539091.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/22/

0 Response to "जहानाबाद में झांसा देकर चेक पर करा लिया साइन फिर निकाल लिए 12 लाख 88 हजार"

Post a Comment