प्याज की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी 100 कार्टन शराब बरामद
शराब बंदी के बाद तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। शराब की बोतलों को तस्करों द्वारा कभी सब्जियों तो कभी फलों के नीचे, कभी गैस के सिलेंडर में तो कभी गाड़ियों में खुफिया बक्सा बनाकर छिपाकर लाया जा रहा है। बुधवार की रात्रि तस्करों ने ट्रक में प्याज के नीचे शराब छुपाकर लाने का प्रयास किया जिसे मैरवा पुलिस ने मैरवा के धरनीछापर से पकड़ लिया।
पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार चालक हरियाणा के हिसार का सतवीर ठाकुर है। पुलिस द्वारा बरामद की गई शराब का बाजार मूल्य 30 लाख रूपय बताया जा रहा है। मामले के संबंध में पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात्रि मैरवा के धरनीछापर चेक पोस्ट पर बिहार की तरफ आ रहे ट्रक की जब पुलिस के जवानों ने रोक कर जांच की तो प्याज के अंदर छुपा कर रखा 100 कार्टन इंपीरियल ब्लू ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/100-cartons-of-liquor-hidden-under-onion-bags-found-127543717.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/23/9_1595524859.jpg
0 Response to "प्याज की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी 100 कार्टन शराब बरामद"
Post a Comment