थाने के सामने अज्ञात बदमाशों ने युवक गोली मारकर हत्या की, रैक पॉइंट को लेकर था विवाद
चनपटिया-बेतिया मुख्यमार्ग के कुमारबाग ओपी थाना के ठीक सामने बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। युवक की पहचान कुमारबाग ओपी थानाक्षेत्र के कुड़वामठिया निवासी कपिलदेव सिंह के पुत्र कुणाल कुमार (25) वर्ष के रूप में की गई है। गोली युवक के हाथ व गले में मारी गयी है।
घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसडीपीओ मुकुल परिमल पाण्डेय, समेत दर्जनों पुलिस बल पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज अनुसंधान में जुट गए। सूत्रों पर यकीन करे तो मामला रैक पॉइंट से संबंधित हो सकता है। रैक पॉइंट को लेकर विगत कईमहीने से विवाद का माहौल बना हुआ है। बिदित हो कि कुमारबागरैक पॉइंट पर कुछ दिन पहले दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई थी।उक्त मामले में नामजद अभियुक्त अभ्यास सिंह व अन्य को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/unknown-miscreants-shot-dead-and-killed-in-front-of-the-police-station-there-was-a-dispute-over-rack-point-127542605.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/23/102_1595461821.jpg
0 Response to "थाने के सामने अज्ञात बदमाशों ने युवक गोली मारकर हत्या की, रैक पॉइंट को लेकर था विवाद"
Post a Comment