कोसी में नाव डूबी, 6 वर्षीय बालक लापता
ढोली पंचायत के कटैया पलार से शनिवार को भपटियाही आ रही नाव कोसी के धार में डूब गई। बताया जा रहा है कि नाव पर करीब 19 लोग सवार थे, जिसमें से 18 लोग तैर बाहर आ गए। कटैया पलार निवासी जितेंद्र सरदार का 06 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार लापता है। नाव डूबने की सूचना पर प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, आरडीओ अरविंद कुमार, सीओ संजय कुमार, राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार, भपटियाही थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती दल बल के साथ सुरक्षा गाइड बांध पर पहुंचे। एनडीआरएफ टीम गणपतगंज एवं गोताखोर टीम के इंस्पेक्टर विपिन अपने टीम के साथ रेस्क्यू किया गया लेकिन शनिवार की शाम तक बालक का पता नहीं चल सका। नाव पर सवार इंद्रजीत सिंह, शंभू पासवान, पार्वती कुमारी, राजकुमारी देवी, सुनिता देवी, अंजू कुमारी, हेमधर राम, परमानंद सरदार, निर्मला देवी, मोहन मेहता, सरयुग मेहता, शिवराम मेहता, जीवछ मुखिया, योगेंद्र राम, सोनम राम, घनानंद राम, रमेश सरदार, दीपक सरदार ने बताया कि निजी नाव पर सवार होकर पूर्वी तटबंध की ओर भपटियाही आ रहे थे। मोहन मेहता के 2 पुत्र ने भी नदी का पानी पी लिया था। जिसे सीएचसी सरायगढ़-भपटियाही में भर्ती कराया गया।
लोग निजी नाव का प्रयोग नहीं करें
कटैया पलार के समीप नाव डूबने से एक बालक की लापता होने की सूचना है। अभी तक बालक का पता नहीं चला है। 19 निबंधित नाव बहाल किया गया है। सीओ ने लोगों से निजी नाव का प्रयोग नहीं करने की अपील की है।
संजय कुमार, अंचलाधिकारी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saraigarh/news/boat-drowned-in-kosi-6-year-old-boy-missing-127501672.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/11/ghhh_1594483321.jpg
0 Response to "कोसी में नाव डूबी, 6 वर्षीय बालक लापता"
Post a Comment