Popular Posts

बनैली में महिला के साथ बलात्कार

बनैली में महिला के साथ बलात्कार

कसबा थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय महादलित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित महिला के लिखित शिकायत पर कसबा पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया भेज दिया है।
पीड़िता द्वारा कसबा थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गांव के ही युवक और उसके पिता पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया गया है। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे घर से जबरदस्ती उठाकर दुष्कर्म करने के साथ-साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। गांव की पंचायत के दौरान पता चला कि पहले युवक और महिला के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों घर से भाग गए। घर से भाग निजी संबंधी के यहां जाकर रहने लगे। बाद में लड़के के पिता ने जो विकास मित्र के रूप में कार्यरत है ने सूचना के आधार पर अपने पुत्र तथा युवती को खोज निकाला और युवती के साथ बेहरमी से मारपीट की।
सूत्रों की माने तो युवक के पिता ने उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ-साथ युवती के गुप्तांग को नष्ट करने का भी प्रयास किया है।वर्तमान में युवती की हालत चिंताजनक है। आरोपी विकास मित्र के द्वारा पीड़िता पर केस उठाने की धमकी दी जा रही है। इधर आरोपी विकास मित्र ने बताया कि पीड़िता के द्वारा उसे फंसाया जा रहा है। मामले में मेरा कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाने के साथ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/woman-raped-in-banali-127562870.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/29/

0 Response to "बनैली में महिला के साथ बलात्कार"

Post a Comment