Popular Posts

अब मास्क नहीं पहना तो कई अधिकारी कर सकेंगे जुर्माना, आने वाले मजदूर घर में ही होंगे क्वारेंटाइन

अब मास्क नहीं पहना तो कई अधिकारी कर सकेंगे जुर्माना, आने वाले मजदूर घर में ही होंगे क्वारेंटाइन

कोविड-19 से बचाव के लिए लॉक डाउन के दौरान गठित कोषांगों के कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान क्वारेंटाइन कोषांग द्वारा बताया गया कि क्वारेंटाइन किए गए 649 में से 579 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों में गया के कुल 165 हैं, जिसमें 118 की रिकवरी हो चुकी है।

वैसे अन्य जिलों को मिलाकर यह आंकड़ा 197 का है, जिसमें 150 पॉजिटिव केस रिकवर हो चुके है। बड़ी बात यह है कि कैमूर के 11 में सभी 11, औरंगाबाद के सभी 02, जहानाबाद के 12 में 12, नवादा के सभी 01 एवं रोहतास के 06 में 06 यानि अन्य जिलों से आए संक्रमित सारे ठीक हो चुके हैं, अब केवल गया के 47 पॉजिटिव केस ही हैं, जिनका इलाज किया जा रहा।
टेस्टिंग पर विशेष प्राथमिकता
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बैठक में कहा कि अब जो भी मजदूर आएगें, वे सभी अपने घर पर ही क्वारेंटाइन रहेगें। कोविड टेस्टिंग पर विशेष प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही आइसोलेशन एवं ट्रीटमेंट पर भी प्राथमिकता देनी होगी। कहा कि कोरोना से बचाव के लिए आईईसी एक्टिविटी गहन रुप से चलाना होगा। मास्क पहनने का प्रचलन बढ़ाना होगा।

बंदियों की पेशी से पहले कोरोना जांच, कंटेनमेंटजोन में एसओपी का हो पालन
डीएम ने विशेष कार्य पदाधिकारी को सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित करने को कहा है, जिसमें कंटेनमेंट जोन में एसओपी का पालन करना सुनिश्चित होगा। सीएस को कहा कि कैदियों को कोर्ट में पेशी से पहले उनकी कोविड की जांच करा ली जाए। कहा कि जितने भी पॉजिटिव मामले मिल रहे हैं, उनके संपर्क में आने वाले की ट्रेसिंग 48 घंटे के अंदर कर लें।

महिलाओं से तीन गुना से ज्यादा ग्रसित हैं पुरुष
डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि ने विगत 5 सप्ताह में मिले कोरोना मरीजों का विश्लेषण कर बताया कि अब कोरोना के मरीज तुलनात्मक रूप से कम आ रहे हैं। कहा कि अब तक मिले 160 पॉजिटिव मामले में 125 पुरुष एवं 35 महिलाएं हैं।

मास्क हर हाल में होगा अनिवार्य
जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को कहा कि शहरी क्षेत्र के जितने थाने हैं, उनके सभी थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर, एएसआई तथा अपने राजस्व कर्मचारी, सिटी मैनेजर, सीआईसीओ, हेल्थ विभाग के एमओआईसी, हेल्थ मैनेजर को जुर्माना करने की शक्ति प्रदत्त करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If not wearing mask now, many officers will be able to pay fine, the workers coming will be quarantined at home


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/if-not-wearing-mask-now-many-officers-will-be-able-to-pay-fine-the-workers-coming-will-be-quarantined-at-home-127428102.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/20/93_1592607153.jpg

0 Response to "अब मास्क नहीं पहना तो कई अधिकारी कर सकेंगे जुर्माना, आने वाले मजदूर घर में ही होंगे क्वारेंटाइन"

Post a Comment