फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल हुई सेविका पर दर्ज हुई प्राथमिकी
परैया के अजमतगंज पंचायत के सूंगारिश में फर्जी प्रमाणपत्र पर सेविका बहाली का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर परैया थाना में केस दर्ज कराया गया है। सीडीपीओ कुमारी किरण सिन्हा ने न्यायालय जिला दंडाधिकारी गया के आदेश के आलोक में मामला दर्ज कराया है। बताया है कि महादेवपुर स्थित आगनबाड़ी केंद्र संख्या नौ में सेविका का चयन प्रक्रिया वर्ष 2017 में हुआ था। सेविका पद पर चयन के बाद रूबी देवी द्वारा जिला पदाधिकारी के न्यायालय में वाद दायर किया गया।
दायर वाद को लेकर सीडीपीओ को मिला निर्देश
दायर वाद संख्या 13/17 में रुबी देवी ने बताया कि सुधा मिश्रा का वास्तविक नाम बबीता कुमारी है। इससे जुड़े सभी साक्ष्य न्यायालय में उपलब्ध कराया। रूबी देवी द्वारा मतदाता सूची की प्रति, बबीता कुमारी के पुत्र का प्रमाणपत्र आदि दिए गए। इसके बाद मिले निर्देश के आधार पर सीडीपीओ ने एफआईआर दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि बबीता के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/praia/news/fir-lodged-on-the-servant-who-was-reinstated-on-fake-certificate-127428109.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/20/
0 Response to "फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल हुई सेविका पर दर्ज हुई प्राथमिकी"
Post a Comment