मोरकाही में चंदा कर अर्धनिर्मित पुल के निर्माण कार्य को करवाया पूरा
तीन दशक से अर्धनिर्मित पुल के कारण अलौली के हथवन पंचायत के मोरकाही गांव के गांव के लोगों को प्रखंड मुख्यालय तक जाने के लिए 8 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। मगर तब से लेकर अब तक न तो किसी जनप्रतिनिधि ने इस पर ध्यान दिया और न ही किसी अधिकारियों उस अर्धनिर्मित पुल के विषय में जानकारी लेनी चाही। जिसके बाद थक हार कर स्थानीय ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर उस अर्धनिर्मित पुल का निर्माण कार्य पूरा करवाया। अब मोरकाही गांव से प्रखंड मुख्यालय की दूरी महज दो किलोमीटर हो गई तथा इससे क्षेत्र के सैकड़ों की अाबादी को फायदा हुआ। बताया जाता है कि सन् 1990 ई में सुनिश्चित रोजगार योजना से शुरू हुए पुल निर्माण कार्य को संवेदक ने अधर में ही छोड़ दिया। जिसके बाद से उक्त अर्धनिर्मित पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया। जिसके बाद हाल के दिनों में 30 वर्षों से अर्धनिर्मित पुल निर्माण कार्य को युवा शक्ति टीम मोरकाही एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पूरा किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि पुल नहीं बनने के कारण हमलोगों को काफी परेशानी भुगतना पड़ता था। पहले तो हम लोग चचरी का पुल बनाकर पैदल आवाजाही कर रहे थे। जिस पर किसी वाहन का परिचालन संभव नहीं था। प्रखंड मुख्यालय गांव आने तक 8 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता था। अब ग्रामीण चंदे के बदौलत पुल बनने से प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए मात्र 2 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ेगा। बताया जाता है कि इस कार्य के लिए युवा शक्ति के राकेश कुमार, विक्रम कुमार, बिपीन कुमार, इंग्लिश कुमार, लाल कुमार, शिशुपाल कुमार, देवानंद कुमार, संदीप यादव आदि ने अगुवाई करते हुए चंदा इकट्ठा का पुल अर्ध निर्मित पुल का निर्माण कार्य पूरा करवाया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इलाके के सांसद व विधायक के बहकावे में 30 वर्षों से पुल का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ था। इलेक्शन के समय में सांसद और विधायक आश्वासन देकर जाते थे मगर बाद में कोई सुध लेने वाला नहीं आते थे। आखिरकार थक हार कर हम सभी ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया कि चंदा इकट्ठा कर अर्धनिर्मित पुल का निर्माण कर अपनी समस्या का समाधान खुद करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/khagaria/news/the-construction-work-of-the-semi-finished-bridge-was-completed-by-donating-at-morkahi-127458444.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/
0 Response to "मोरकाही में चंदा कर अर्धनिर्मित पुल के निर्माण कार्य को करवाया पूरा"
Post a Comment