देशवासी चाइनीज सामानों का करें बहिष्कार : अभिनव उदित
थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्तिक स्थान परिसर में रविवार को गोगरी प्रखंड के बजरंग दल का प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित किया गया। आयोजित बैठक की अध्यक्षता नंदन देव ने किया। प्रखंड स्तरीय बैठक में गोगरी प्रखंड के विभिन्न पंचायत के लोगों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं को देखा गया। इधर आयोजित बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विहिप बजरंग दल के जिला संयोजक खगड़िया अभिनव उदित ने कहा की भारतीय चाइनीस सामानों का बहिष्कार करना चाहिए। वहीं बॉलीवुड में फैल रहे जेहाद अर्थात परिवारवाद को कम
करना चाहिए।
इधर आयोजित बैठक में गोगरी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में संगठन विस्तार एवं संगठन की मजबूती पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता बम बम ,प्रेम कुमार ,नितिन ,राजेश गुप्ता के अलावे दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/maheshkhunt/news/boycott-boycott-chinese-goods-abhinav-udit-127458460.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/
0 Response to "देशवासी चाइनीज सामानों का करें बहिष्कार : अभिनव उदित"
Post a Comment