मां काली के प्राण प्रतिष्ठा के जयकारा से गूंज उठा सन्होली गांव
चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव में मनपुरनी काली मंदिर में रविवार को धूमधाम से मां काली के जयकारे के साथ भव्य प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बीते शुक्रवार से आयोजन किया गया।
प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में प्रथम कलश शोभा के यात्रा के दौरान 251 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। जबकि दूसरे आयोजन में मां काली के प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा का आयोजन करते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी छोटे बड़े मंदिरों में मिलन कराया गया और तीसरे दिन मां काली को धूमधाम के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस अवसर पर यजमान के रुप में डाॅ सोहन कुमार एवं उनकी धर्म पत्नी ने विधि विधान व मंत्रोच्चारण के बीच प्राण प्रतिष्ठा कराया। मौके पर राज कुमार खेतान सहित दर्जनो कार्यकत्ताओं ने आयोजन में भाग लिया।
प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले विद्वान पंडित विनोद कुमार ठाकुर ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना 1918 में ही कराई गई थी। उस समय प्लेग महामारी पूरे विश्व में ठीक वैसे ही फैली हुई थी जैसा कि अभी कोरोना वायरस। उन्होंने बताया कि इसी गांव के रहने वाले ननकेश्वर राम को मां काली ने स्वप्न दिया था कि इस महामारी से अपने लोगों की रक्षा के लिए चिह्नित स्थान पर जाकर पूजा अर्चना शुरू करो। इसके बाद उन्होंने पूजा अर्चना शुरू कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/khagaria/news/sanoli-village-resonated-with-the-glory-of-mother-kalis-life-127458435.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/
0 Response to "मां काली के प्राण प्रतिष्ठा के जयकारा से गूंज उठा सन्होली गांव"
Post a Comment