मारपीट कर अपराधियों ने की लूटपाट, तीन गिरफ्तार, वारदात के बाद लुटेरों ने थानाध्यक्ष की बोलेरो को पब्लिक की गाड़ी समझ लूटपाट के उद्देश्य से रोका
बीती रात अधौरा में तीन की संख्या में बेखौफ रहे लुटेरों ने बाइक सवार दो भाइयों को मारपीट कर लुटपाट की। इस दौरान लुटेरों ने भभुआ से अधौरा जा रहे थानाध्यक्ष अधौरा की भी बोलेरो लुटपाट की नियत से रोकवाया लेकिन इसी बीच थाना पुलिस ने बाइक सवार युवकों से लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
लूटकांड मामले में गिरफ़्तार सुरेंद्र मल्लाह पिता भोला मल्लाह, कृष्णा पासवान पिता घुरा पासवान ग्राम मोहनपुर थाना भगवानपुर जिला कैमूर का है जबकि धनंजय सिंह उर्फ ध्न्नु सिंह पिता वीरेंद्र सिंह ग्राम मोहनपुर गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूटी गई मोबाइल एटीएम कार्ड कपड़ा लूटे गए 10 हज़ार रुपए बरामद किया गया है। इस बाबत एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया है कि मोहम्मद इरफान ग्राम चैनपुरा थाना अधौरा अपने चचेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहा था कि इसी बीच उनकी बाइक रास्ते में खराब हो गई।
इस दौरान वे लोग अपनी मोटरसाइकिल बना रहे थे तभी तीन युवक जो अधौरा थाना क्षेत्र के तेल्हाड़कुंड से पैदल ही आ रहे थे,इन्हें मारपीट कर उनका मोबाइल और कपड़ा के अलावे यूनियन बैंक का एटीएम कार्ड और मोबाइल एवं रुपए धरती माई के पास से छीन लिए। तब लुटपाट के शिकार हुये युवक किसी तरह एक बोलेरो को रोककर भभुआ-अधौरा पथ पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के मूसहरवा बाबा के पास आकर खड़े हुये और अपने परिवार वालों को घटना की आपबीती सुनाई।
युवक थानेदार से घटनाक्रम बता रहे थे तभी लुटेरों ने थानाध्यक्ष की बोलेरो भी रोकवाया
शुक्रवार देर शाम अधौरा थाना अध्यक्ष आमोद कुमार भभुआ से अधौरा लौट रहे थे। इसी बीच लूटपाट के शिकार हुये युवक उन्हें रोककर पूरा घटनाक्रम को बताया। घटना की जानकारी सुनने के बाद अधौरा थाना अध्यक्ष लूट के शिकार युवकों को लेकर आगे बढ़े और उधर से उनके परिवार के लोग ट्रैक्टर लेकर आ रहे थे, तभी अपराधियों ने अधौरा थानाअध्यक्ष के बोलेरो को पब्लिक की गाड़ी समझकर लूटपाट के उद्देश्य से रोका। इसी बीच ट्रैक्टर से इनके परिवार के लोग भी आ गए और मौके पर घेराबंदी कर पुलिस ने तीन में से दो लुटेरों को दबोच लिया।
धर-पकड़ के दौरान एक आरोपितमौके से भागने में सफल रहा
धर-पकड़ के दौरान एक आरोपित मौके से भागने में सफल रहा। पकड़े गए दोनों आरोपितों में कृष्णा पासवान और सुरेंद्र मल्लाह के पास से लूटे गए10 हज़ार रूपये, मोबाइल एवं एटीएम कार्ड बरामद किया गया जबकि एक फरार आरोपित धनंजय सिंह को भगवानपुर में उनके घर से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से लूटी गई मोबाइल भी बरामद की गई जबकि लूट के शिकार युवकों का लूटा हुआ कपड़ा लाल टी-शर्ट भी बरामदकिया गया।
हत्थे चढ़ा आरोपित सुरेंद्र मल्लाह पूर्व में भी शराब के मामले में जा चुका है जेल
एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया है की पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपित सुरेंद्र मल्लाह पूर्व में भी शराब के मामले में भी भगवानपुर थाना से जेल जा चुका है जबकि कृष्णा पासवान का भाई राकेश पासवान मूसहरवा बाबा के स्थान से ही लूट के मामले में अधौरा थाना में दर्ज कांड में वह जेल जा चुका है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष राकेश कुमार भीशामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/looters-looted-three-arrested-robbers-attacked-police-stations-bolero-as-a-public-car-for-the-purpose-of-looting-127431649.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/21/102_1592693913.jpg
0 Response to "मारपीट कर अपराधियों ने की लूटपाट, तीन गिरफ्तार, वारदात के बाद लुटेरों ने थानाध्यक्ष की बोलेरो को पब्लिक की गाड़ी समझ लूटपाट के उद्देश्य से रोका"
Post a Comment