Popular Posts

मानसून की बारिश से किसानों में उत्साह लेकिन हल्की बारिश में ही बिगड़ जा रही शहर की सूरत

मानसून की बारिश से किसानों में उत्साह लेकिन हल्की बारिश में ही बिगड़ जा रही शहर की सूरत

इस साल समय से मानसून जिले में पहुच गया है। बीते सप्ताह में रुक रुक कर हो रहा बारिश से किसानों में उत्साह है। उम्मीद है कि खरीफ की खेती अच्छी होगी। लेकिन हल्की बरिश में ही शहर की सूरत बिगड़ जा रही है। जहाँ तहां जलजमाव हो जा रहा है। इससे आने जाने में भी परेशानी हो रही है। आलम यह है कि जहां स्वस्च्छ्ता होनी चाहिए वहाँ जलजमाव हो जा रहा है। सदर अस्पताल के मुख्य गेट के दोनों तरफ जलजमाव हो जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन के दुरुस्त ड्रेनेज व्यवस्था के दावे फेल साबित हो रहे है।

कुछ इसी तरह के हालात शहर के कुछ अन्य हिस्सों में भी देखी जा सकती है। जून माह में अब तक 75 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है। सर्वाधिक 17 जून को हुई। इस दिन जिले के विभिन्न हिस्सों में औसतन 9 एमएम से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो अगले 5 दिनों लगातार आसमान में बादल रहेंगे। रुक रुककर बारिश भी होगी। वातावरण में नमी भी रहेगी। स्वास्थ्य जानकारो की माने तो वातावरण में नमी के चलते सामान्य फ्लू के लक्षण भी देखे जा सकते है।
सब्जियों की फसलको क्षति
जिले के विभिन्न हिस्सों में सब्जियों ,गरमा मूँग उडद की खेती किए किसानों की माने तो 15 जून से मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। जिसका अनुमान नही था। इसके चलते सब्जियों की खेती को नुकसान हुआ है। वही गरम फसल मूंग, उडद की खेती को नुकसान है। हालांकि खरीफ की दलहनी प्रमुख अरहर की खेती को मिट्टी में नमी आ जाने से किसानों में उत्साह भी है।
किसानों की बात
जिले के अभिमन्यु कुमार सिंह, बीरेंद्र सिंह , मोहन पाठक, श्रीकांत शर्मा सहित कई अन्य किसानों ने कहा कि पिछले साल धान की फसल भी कम बारिश के प्रभावित हुई थी। अब इस साल समय से आई मानसून के चलते बारिश शुरू हो गई ही। उम्मीद है अगली धान की फसल अच्छी होगी। सरकार से उम्मीद जताते हुए किसानों ने कहा कि सरकार किसानों को उनके उत्पाद के मूल्य तय करने का अधिकार दे।

विशेषज्ञ की बात
इस संदर्भ में अधौरा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अमित कुमार का कहना है कि मानसून सहो समय से आई है। इस साल खरीफ के अच्छी उत्पादन की संभावना है। खेतो में धान के बिचड़े लगाए जा चुके है। समय से धान की रोपनी होगी तो बेहतर उत्पादन भी मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The enthusiasm of farmers due to monsoon rains, but the city is deteriorating only in light rain


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/the-enthusiasm-of-farmers-due-to-monsoon-rains-but-the-city-is-deteriorating-only-in-light-rain-127431624.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/21/101_1592693486.jpg

0 Response to "मानसून की बारिश से किसानों में उत्साह लेकिन हल्की बारिश में ही बिगड़ जा रही शहर की सूरत"

Post a Comment