Popular Posts

50 लोगों के सैंपल की गई कोरोना जांच, ट्रू मशीन की रिपोर्ट में दो पॉजिटिव

50 लोगों के सैंपल की गई कोरोना जांच, ट्रू मशीन की रिपोर्ट में दो पॉजिटिव

शनिवार को भभुआ व मोहनिया से 50 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैम्पल ली गई। जिसमे 30 सैम्पल सदर अस्पाल व 20 सैम्पल मोहनिया अनुमंडल अस्पताल से सैम्पलिंग की गई। ट्रू नट मसिने जांच में 2 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ही भभुआ के हैं। जिन्हें फिलहाल क्वारंटीन कर दिया गया। अब कोरोना की कंफर्मेशन के लिए इन दोनों के सैम्पल कलेक्ट कर पटना जांच के लिए भेजी जाएगी। इसके पहले शुक्रवार व गुरुवार को भी इन दोनों संस्थानों से 50 लोगो के कोरोना जांच के लिए सैम्पल लिए गए थे। सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

बताया गया है कि जिले के भभुआ व मोहनिया में की गई सैम्पलीग की जांच सदर अस्पताल में स्थापित कोरोना जांच केंद्र में की जा रही है। इन सभी सैंपलों की जांच सदर अस्पताल में स्थापित किए गए कोरोना जांच केंद्र में टु नट मशीन से की गई। बरहाल केंद्र के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल की ओपीडी में आए मरीजों की औचक तौर पर सैंपलिंग की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/corona-investigation-of-50-people-sampled-two-positive-in-true-machine-report-127431654.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/21/

0 Response to "50 लोगों के सैंपल की गई कोरोना जांच, ट्रू मशीन की रिपोर्ट में दो पॉजिटिव"

Post a Comment