Popular Posts

जमीन की खरीद के लिए अग्रिम रुपए देने गया था सुभाष, गला रेतकर हत्या

जमीन की खरीद के लिए अग्रिम रुपए देने गया था सुभाष, गला रेतकर हत्या

मुफस्सिल थाना के बानूछापर वार्ड-13 के एक युवक की हत्या चाकू गोदकर कर दी गई है। युवक की पहचान बानूछापर निवासी रामबचन यादव के 35 वर्षीय सुभाष यादव के रूप में की गई है। सुभाष की लाश शनिवार को मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख तिवारी टोला बड़ी नहर के समीप से बरामद किया गया है। वहीं, उसकी बाइक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पकड़िया चौक से बरामद किया गया है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी है अौर मामले की छानबीन कर रही है।

उधर, बगहा के दो मजदूरों की हत्या पंजाब व छतीसगढ़ में कर दिया गया है। दोनों की लाश उनके गांव पहुंच रही है।बानूछापर वार्ड-13 के हत्या मामले में परिजनों ने बताया कि लालबाबू श्रीवास्तव एवं अंकित श्रीवास्तव की जमीन बानूछापर में है। उस जमीन को खरीदेने की बातचीत सुभाष यादव ने किया था। शुक्रवार की देर शाम करीब 7.45 बजे वे ढ़ाई लाख रुपया लेकर बाइक से अग्रिम देने जगदीशपुर गए थे। परिजनों ने बताया कि सुभाष की मोबाइल बरामदगी के बाद शनिवार को पुलिस ने उनकी पत्नी के नंबर पर कॉल किया। जिसके बाद उनकी पहचान हुई। सुभाष की हत्या गर्दन रेतकर एवं चाकू गोद कर की गई है। नहर के समीप से शव बरामद किया है। बाइक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पकड़िया में सड़क किनारे मिली है।

मझौलिया थाना क्षेत्र में मिली लाश तो जगदीशपुर थाना क्षेत्र में बाइक

छतीसगढ़ में भैसही के नीरज की संदेहास्पद मौत

बगहा-1 प्रखंड के भैसही पाडरखाप निवासी धुरंधर मुखिया के 19 वर्षीय पुत्र नीरज मुखिया की संदेहास्पद मौत छतीसगढ़ के जगदलपुर में हो गई है। जगदलपुर के एक कंपनी में जेसीबी चलाने के लिए बगहा के मंगलपुर निवासी ठिकेदार राजकुमार सहनी 17 जनवरी 2020 को नीरज को अपने साथ ले गया था। शुक्रवार की शाम एंबुलेस से लाश गांव पहुंचते ही परिजनों व ग्रामीणों ने ठिकेदार को बंधक बना लिया। परिजनों ने ठिकेदार पर हत्या का आरोप लगाया। ग्रामीण भैरोगंज पुलिस से ताबूत से लाश निकालकर दिखाने की मांग कर रहे थे। जिसे पुलिस ने नकार दिया। लोगों ने भैरोगंज मुख्य सड़क को जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की

चंडीगढ़ में धारदार हथियार से की मंगनी की हत्या

बगहा के भैरोगंज थाना मंझरिया निवासी 55 वर्षीय मंगनी राम की चंडीगढ़ के रोपड़ जिला के नूरपुर थाना क्षेत्र के स्वाड़ा में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रोपड़ के डीएसपी रविंदर कहलोन ने बताया कि घटना 23 जून की रात की है। एक साथ में 4 लोग रहते थे। जिसमें एक पंजाबी भी था। रात में खेत के ट्यूबवेल पर सोए हुए थे। जिसमें एक बिहारी सुखदेव नामक व्यक्ति शराब के नशे में था। डीएसपी का मानना है कि घटना को अंजाम सुखदेव नामक व्यक्ति ही दिया है। जिसके विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Subhash had gone to give advance money for the purchase of land, slit throat


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/subhash-had-gone-to-give-advance-money-for-the-purchase-of-land-slit-throat-127452957.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/27/orig_27bettiah-01_1593274673.jpg

0 Response to "जमीन की खरीद के लिए अग्रिम रुपए देने गया था सुभाष, गला रेतकर हत्या"

Post a Comment