बाढ़ से निपटने के लिए अलर्ट मोड में रहे एनडीआरएफ की पूरी टीम
जिले में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम की भी तैनाती होगी। इसको लेकर पूरी टीम को अलर्ट मोड में रहना होगा। शनिवार को एनडीआरएफ के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ आपदा के समय एनडीआरएफ टीम की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। जान-माल की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी एनडीआरएफ के ऊपर ही है। सभी आवश्यक संसाधनों को अपडेट जरूरी है, ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में तत्क्षण आवश्यक कार्रवाई कर जान-माल की सुरक्षा की जा सके। डीएम कहा कि रेस्क्यू व माॅनिटरिंग बोट को जेनरेटर, लाईट सहित अन्य आवश्यक संसाधनों से लैस किया जाना आवश्यक है। साथ ही आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
प्रत्येक टीम में चार स्पीड बोट व एक गोताखोर दल रहता है शामिल :
संभावित बाढ़ को लेकर समीक्षा के दौरान 9-बी टीम कमांडर संजय कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की पूरी टीम पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सभी आवश्यक संसाधनों से लैस है। एनडीआरएफ की एक टीम में 40 जवान हैं, जो किसी भी विकट स्थिति में जान-माल की सुरक्षा कर सकते हैं।
टीम में चार स्पीड बोट, एक गोताखोर दल व डीप डाइविंग सेट उपलब्ध है
डीएम ने बताया कि विगत दिनों स्थानीय सागर पोखरा में रेस्क्यू से संबंधित मॉकड्रिल भी किया जा चुका है। साथ ही एक टीम में चार स्पीड बोट, एक गोताखोर दल जिसमें 2 जवान शामिल रहते हैं, एक डीप डाइविेग सेट भी उपलब्ध है। आवागमन करने एवं सुरक्षित स्थलों पर वास करने की जानकारी मुहैया करायी जाय। तटबंधों की सतत निगरानी करायी जाय। तटबंधों पर प्रतिनियुक्त होमगार्ड व कनीय अभियंताओ को 24 घंटे पेट्रोलिंग करने का सख्त निर्देश दिया गया।
डीएम ने जिन स्थानों पर कटाव की संभावना ज्यादा है, वहां पर्याप्त मात्रा में सभी बाढ़ सुरक्षात्मक सामग्रियां उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित अंचलाधिकारियों को पर्याप्त संख्या में नाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके लिए नाविकों से एग्रीमेंट ससमय करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने जिलेवासियों से अनावश्यक रुप से घरों से नहीं निकलने की अपील की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/the-entire-team-of-ndrf-remained-in-alert-mode-to-deal-with-the-flood-127452958.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/27/27bettiah-02_1593274771.jpg
0 Response to "बाढ़ से निपटने के लिए अलर्ट मोड में रहे एनडीआरएफ की पूरी टीम"
Post a Comment