Popular Posts

लखौरा पंचायत के मुखिया पुत्र को गोली मारने के मामले में 5 गिरफ्तार, इनमें एक मुखिया पुत्र भी हैं

लखौरा पंचायत के मुखिया पुत्र को गोली मारने के मामले में 5 गिरफ्तार, इनमें एक मुखिया पुत्र भी हैं

चनपटिया थाना क्षेत्र के लखौरा पंचायत के मुखिया पुत्र प्रभात कुमार को गोली मारने के मामले में पुलिस पांच बदमाशों को गिरफ्तार की है। जिसमें एक बदमाश चनपटिया थाना क्षेत्र के एक पंचायत के मुखिया का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पकड़े गये बदमाशों के पास से एक लोडेड पिस्टल, दो देसी पिस्टल, 3 मोबाइल व 46350 रुपए नकदी बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में से सावन कुमार महना कुली पंचायत के मुखिया का पुत्र बताया गया है।

एसपी निताशा गुड़िया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में टीम के द्वारा छापेमारी कर चनपटिया थाना क्षेत्र के लखौरा गांव निवासी कुंदन पांडेय, महना पांडेय टोला निवासी आयुष पांडेय, कैथवलिया सेमुआपुल निवासी सावन सिंह, खरदौल महना निवासी नवीन पांडेय, मलरौली निवासी चांद पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ चल रही है।

22 जून को कैथलिया चौक के पास मारी थी गाेली

चनपटिया के कैथलिया चौक के समीप 22 जून को संध्या में लखैरा पंचायत के मुखिया पुत्र प्रभात कुमार मिश्रा को अपराधियों ने गोली मार दी थी। गोली प्रभात के बाये हांथ में लगी। मामले में लखौरा पंचायत के मुखिया मुखिया प्रमोद मिश्र के बयान पर चनपटिया थाना में एफआईआर दर्ज किया गया था। जिसमे मुखिया ने कुमारबाग थाना क्षेत्र के कुड़वा मठिया निवासी अभ्यास सिंह पर रंगदारी मांगने व नही देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 arrested in the case of shooting the head son of Lakhaura Panchayat, including one of the chief's son


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/5-arrested-in-the-case-of-shooting-the-head-son-of-lakhaura-panchayat-including-one-of-the-chiefs-son-127452963.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/27/orig_27bettiah-04_1593274913.jpg

0 Response to "लखौरा पंचायत के मुखिया पुत्र को गोली मारने के मामले में 5 गिरफ्तार, इनमें एक मुखिया पुत्र भी हैं"

Post a Comment