बच्चों के विवाद के बाद महिला का फोड़ा सिर
28 June, 2020
Comment
रविवार सुबह बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद एक पक्ष के द्वारा बेलन से महिला के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला का परिजन द्वारा गांव के एक निजी क्लिनिक में उपचार करवाया गया। जबकि मामले में पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक बेला नवादा गांव के वार्ड नंबर 8 निवासी 45 वर्षीय संजू देवी पति वकील सदा ने बताया कि, बच्चों के बीच घटित झंझट बाद पड़ोस के नूतन देवी पति बीरबल सदा बबलू कुमार के साथ अन्य लोग मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जबकि नूतन देवी के द्वारा बेलन से सर पर वार करने से सिर फट गया। बताते चलें घायल महिला स्थानीय सरपंच शशि शर्मा को मारपीट घटना की जानकारी दे न्याय की गुहार लगाई। जहां पीड़ित महिला को सरपंच द्वारा थाना में दोषी के खिलाफ आवेदन देने का सुझाव दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/beldaur/news/womans-boil-head-after-childrens-dispute-127458421.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/
0 Response to "बच्चों के विवाद के बाद महिला का फोड़ा सिर"
Post a Comment