Popular Posts

हनुमान कुटी में मनाया गया लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव

हनुमान कुटी में मनाया गया लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोगरी जमालपुर में यूनियन बैंक के पास स्थित हनुमान कुटी श्याम मंदिर में आज लड्डू गोपाल जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर को फूल और बैलून से सजाया गया। हनुमान कुटी श्याम मंदिर के पुजारी मुरारी शर्मा ने बताया कि आज भगवान बाल गोपाल जी का भजन कीर्तन ,व गोपाल जी के जन्मोत्सव पर भक्तों द्वारा केक भी काटा गया एवं तरह तरह के गेम खेले गए।

इस उत्सव पर सभी श्रद्धालुगण द्वारा अपने अपने घरों से लड्डू गोपाल जी का बाल रूप भी लाये और अपने भगवान को मंदिर में रख कर एक दूसरे के भगवान से मिलन भी कराया गया। महिला मित्र मंडली के बीच तरह तरह के गेम खेलाए गए और प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेता के बीच पुरस्कार भी वितरण किये गए। इस दौरान महिला भक्तों की पूरी भीड़ देखी गयी और भजन कीर्तन गाये गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/gogari/news/laddu-gopals-birthday-celebration-in-hanuman-kuti-127458425.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/

0 Response to "हनुमान कुटी में मनाया गया लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव"

Post a Comment