महिला ने कंजनाइटल बीमारी से ग्रसित बच्ची को दिया जन्म
सदर अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई एक महिला ने रविवार को एक विचित्र बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद उसे देखने वालों की भीड़ लग गई तथा तरह तरह की चर्चा होने लगी। जिसके बाद चिकित्सकों ने जन्म लिए नवजात को लेकर उसे किसी रोग से ग्रसित होने की बात कही। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची कंजनाईटल रोग से पीड़ित है। चिकित्सकों ने कहा कि गर्भधारण के बाद महिलाओं के द्वारा उचित खान पान और पौष्टिक आहार की कमी के कारण इसका असर जन्म लेने वाले बच्चे पर पड़ता है। बताया जाता है कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 निवासी मो हसीम की पत्नी नाजमी खातून ने सदर अस्पताल में जिस बच्ची को जन्म दिया उसका चेहरा और शरीर विचित्र है। चिकित्सको का मानना है कि कंजनाईटल बीमारी से ग्रस्त शिशुओं के अंग में विभिन्न प्रकार के सिकुड़न होता है जिसे अविलंब ऑपरेशन कर इलाज किया जा सकता है।
क्यों होती है कंजनाइटल बीमारी
महिलाओं को गर्भधारण के एक दो माह पूर्व से चिकित्सीय सलाह के अनुसार पौष्टिक आहार, आयरन एवं पोलिवेसिड जिंक टेबलेट का सेवन करने से बच्चा स्वस्थ्य व निरोग जन्म लेता है। गर्भधारण के दौरान तीन माह तक चिकित्सीय सलाह के अनुसार ही कोई भी दवा लेना चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिला को एक्सरे भी नहीं कराना चाहिए। क्योंकि एक्सरे के रेडियेशन से भी कंजनाईटल बीमारी होने की संभावना बनी रहती है। सदर अस्पताल में पदस्थापित शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ नरेन्द्र कुमार ने बताया कि कंजनाईटल बीमारी से ग्रस्त बच्चों में ज्यादातर का चेहरा विक्रित दिखता है। कभी कभी बच्चे का नाक और मुंह का पता ही नहीं चलता है। अगर नाक और मुंह के रहते चेहरा भयानक दिखता है और नाक के बदले मुंह से सांस लेता हो आपरेशन करवाने से बच्चे का चेहरा आम बच्चों की तरह हो जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/khagaria/news/woman-gave-birth-to-a-girl-with-congenital-disease-127458419.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/
0 Response to "महिला ने कंजनाइटल बीमारी से ग्रसित बच्ची को दिया जन्म"
Post a Comment