Popular Posts

दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक दो वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में बच्ची के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर गांव के ही आरोपी सुशांत कुमार उर्फ राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोप है कि बच्ची घर के दरवाजे पर खेल रही थी और परिवार के सभी लोग अंदर काम में व्यस्त थे। इसी दौरान मां बाहर निकली तो बच्ची गायब थी। शोर होने पर ग्रामीण जुटे और बच्ची की खोजबीन शुरू की। इस दौरान गांव से करीब 500 मीटर दूर एक जंगल में सुशांत को बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते देखा गया। ग्रामीण के पहुंचने पर आरोपी गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। इस क्रम में बच्ची के पिता को पटक कर जान मारने की धमकी दी गई। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। वही एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। स्पीडी ट्रायल चला कर उसे जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/barahat/news/two-year-old-girl-attempted-rape-accused-arrested-127379510.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/

0 Response to "दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार"

Post a Comment