वर्चुअल रैली से तैयार होगा विस चुनाव का माहौल : मंत्री
सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल शुक्रवार को पंजवारा के सबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों से हाल जाना। साथ ही आगामी 7 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से कोरोना संकट को ले सोशल डिस्टेंस का पालन करने तथा मास्क का नियमित उपयोग करने की अपील की।
साथ ही परदेश से लौटे श्रमिकों से मनरेगा के तहत मिल रहे रोजगार की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रवासियों को बिहार में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए लौटे हुए प्रवासियों का स्किल सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर तैयार डाटा के अनुसार प्रवासियों को स्वरोजगार का भी अवसर मुहैया कराया जाएगा।मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट से बचाव के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करना जरूरी है। फिलहाल अनावश्यक घरों से निकलने से लोगों को परहेज करना चाहिए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के कारण बड़ी रैली और चुनाव प्रचार की संभावना कम से कम है। ऐसे में पार्टी वर्चुअल रैली पर ही अधिक से अधिक फोकस रहना चाहती है। इसमें पार्टी को आसानी भी है और कम मशक्कत में ही अधिक से अधिक लोगों तक सहज रूप से अपनी बात पहुंचाई जा सकती है। वर्चुअल रैली का उपयोग विधानसभा चुनाव का माहौल बनाने में होगा। ऐसे में इसके लिए पार्टी पहले जमीनी तैयारी पूरी कर लेना चाहती है।
मौके पर राघवेंद्र झा, बाराहाट बीडीओ शशिभूषण साहू, सीओ शरत मंडल, पंजवारा थानाध्यक्ष मुरलीधर साह, मुखिया भोला पासवान, बाराहाट मंडल अध्यक्ष सुभाष साह, रासमोहन ठाकुर, अमरकांत जायसवाल, सिद्धार्थ जयसवाल, बाल्मीकि भगत, रमेश मंडल, दीपक मंडल, महेश मंडल, सुनील सिंह, नीरज पाठक, विजय भगत, सानू आनंद आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/the-atmosphere-of-election-will-be-prepared-by-virtual-rally-minister-127379506.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/
0 Response to "वर्चुअल रैली से तैयार होगा विस चुनाव का माहौल : मंत्री"
Post a Comment