अनाज बांटने में गड़बड़ी करने वालों का रद्द होगा लाइसेंस
राशन कार्डधारियों को समय पर अनाज नहीं देने वाले या कम देने वाले जनवितरण प्रणाली दुकानदारों का लाइसेंस रद्द होगा। सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने सभी छह जिलों के डीएम को ऐसे डीलरों का लाइसेंस रद्द कर सात दिनों में रिक्त दुकानों की वैकेंसी निकाल कर भरने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जिन डीलरों का लाइसेंस रद्द किया गया है, इसकी अनुमंडलवार समीक्षा कर रिक्ति का विज्ञापन का प्रकाशन कराने और प्राथमिकता के तौर पर वैकेंसी को भरने का निर्देश दिया गया है। पुरानी रिक्ति पूरी होने के बाद हर महीने के अंत में नई वैकेंसी निकलेगी।
वहीं, प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड जारी कराने का निर्देश दिया। आयुक्त ने कहा कि गांव और शहर के गरीब, सुयोग्य श्रेणी के रिक्शा चालक, ठेला चालक, ऑटो चालक आदि को प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर पटना के डीएम कुमार रवि, अनुमंडल पदाधिकारी तनय सुल्तानिया उपस्थित थे।
प्रमंडलीय आयुक्त ने बाढ़ से बचाव के लिए तैयारी शुरू करने, कटाव वाले स्थलों का निरीक्षण कर चिह्नित करने के साथ निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मसौढ़ी एसडीओ और जल संसाधन विभाग के इंजीनियर को दरधा नदी के कटाव व पुनपुन क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, सभी जिलाधिकारियों को बाढ़ आपदा से संबंधित सामग्रियों की क्रय करने से संबंधित रेट का निर्धारण करने के लिए निविदा का प्रकाशन कर दर फाइनल करने का निर्देश दिया। नावों का पंजीकरण कराने, नाविकों व गोताखोरों की सूची तैयार करने को कहा।
पटना जिले में 8.60 लाख पौधे लगेंगे
प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि जल जीवन हरियाली योजना के तहत पटना प्रमंडल के सभी छह जिलों में 9 अगस्त को 28 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है। प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी डीएम को अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की बैठक कर विधिसम्मत भुगतान के लिए आवंटन की अधियाचना करने का निर्देश दिया। ग्राम परिवहन योजना सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/those-who-disturb-food-distribution-will-get-their-license-canceled-127390656.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/09/47_1591659186.jpg
0 Response to "अनाज बांटने में गड़बड़ी करने वालों का रद्द होगा लाइसेंस"
Post a Comment