Popular Posts

ओएलएक्स से खरीद रहा था स्काॅर्पियो, गंवा बैठे 3.50 लाख

ओएलएक्स से खरीद रहा था स्काॅर्पियो, गंवा बैठे 3.50 लाख

पटना | साइबर शातिरों ने फुलवारीशरीफ के कुमार कश्यप से 3.50 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगी के शिकार कश्यप ने एसएसपी से मिलकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने एसएसपी से गुहार लगाई कि शातिर को गिरफ्तार किया जाए और उनका पैसा वापस हो। एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने साइबर सेल को मामले में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामला यह है कि कश्यप ने ओएलएक्स पर एक स्काॅर्पियो का विज्ञापन देखा। विज्ञापन देने वाले ने अपना नाम सैफ लिखा था। उसने जानकारी दी थी कि स्काॅर्पियो 2018 मॉडल का है और 3.60 लाख उसकी कीमत है।

कश्यप ने उस व्यक्ति से संपर्क किया और साढ़े तीन लाख में बात बनी। कश्यप ने कहा कि सैफ ने मेरे व्हाट्सएप पर गाड़ी का आरसी पेपर और अन्य कागजात भेजा था। उसने ट्रांसपोर्ट करते हुए गाड़ी का फोटो भेजा, बिल्टी नंबर भेजा तब मैंने उसे पैसे दिए। उसे दूसरे दिन बाद से ही सैफ और उसके कथित ड्राइवर का नंबर ऑफ हो गया। तब लगा कि उसके साथ ठगी हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/scorpio-was-buying-from-olx-lost-350-lakh-127390660.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/09/47_1591659186.jpg

0 Response to "ओएलएक्स से खरीद रहा था स्काॅर्पियो, गंवा बैठे 3.50 लाख"

Post a Comment