Popular Posts

वेतन को ले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को बदल एसबीआई में कराने की मांग

वेतन को ले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को बदल एसबीआई में कराने की मांग

खगड़िया जिला प्राथमिक शिक्षा संद्य के अध्यक्ष मनोज कुमार ने खगड़िया डीएम को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति खगड़िया इकाई के पत्र के माध्यम से शिक्षक को वेतन के निकासी करने में समस्या व बैंक का समुचित सुविधा नहीं मिलने की बात से अवगत कराते हुए नियोजित शिक्षकों के वेतन का आवंटन नोडल बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से बदलकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया करने का अनुरोध किया। मनोज कुमार ने उक्त पत्र का प्रतिलिपि जिला शिक्षा पदाधिकारी खगड़िया,क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक मुंगेर, निदेशक प्राथमिक शिक्षा बिहार पटना, अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग पटना सहित महाप्रबंधक बिहार नेटवर्क भारतीय स्टेट बैंक स्थानीय प्रधान कार्यालय पटना को भी भेजा। उक्त पत्र पर संघ के नंदन कुमार, संजय कुमार यादव, हरिमोहन प्रकाश निराला के भी हस्ताक्षर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि नियोजित शिक्षकों का वेतन यूनियन बैंक से होता है यूनियन बैंक में सभी नियोजित शिक्षकों को कई प्रकार के कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यूनियन बैंक से वेतन भुगतान में 10 से 15 दिनों की नियमित देरी होती है जबकि शिक्षकों की वेतन भुगतान की राशि बैंक में समय पर पहुंचने के बाद भी समय पर नहीं हो पाता है। यूनियन बैंक से शिक्षकों को किसी भी प्रकार के लोन लेने में काफी कठिनाई होती है।
गवर्नमेंट सैलेरी पैकेज की नहीं होती सुविधा
शिक्षकों के पात्रता के अनुसार इस बैंक से बहुत ही कम लोन की राशि दी जाती है वह भी 1 से 2 माह की देरी के बाद यूनियन बैंक की शाखाएं पूरे खगड़िया जिला में नहीं होने के कारण शिक्षकों को वेतन निकासी या बैंक से किसी भी कार्य के लिए खगड़िया आना पड़ता है। यूनियन बैंक में गवर्नमेंट सैलेरी पैकेज सुविधा नहीं होने के कारण शिक्षक बैंक की बहुत सारी सुविधाओं से वंचित है। यूनियन बैंक की खगड़िया जिले में एटीएम की संख्या कम होने के कारण शिक्षक सुदूर ग्रामीण इलाके में पदस्थापित शिक्षक को निकासी करने के लिए जिले में आना पड़ता है। उपरोक्त समस्याओं से जिले के नियोजित शिक्षक प्रतिदिन रूबरू हो रहे हैं जिसको लेकर यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक से कई बार निवेदन किया गया है कि परंतु यूनियन बैंक के पदाधिकारियों द्वारा नियोजित शिक्षकों की समस्याओं का कोई निराकरण नहीं किया गया। जिससे शिक्षक बैंक के प्रति संतुष्ट नहीं हैं। जिले के नियोजित शिक्षकों को बेहतर आधुनिक बैंकिंग सुविधा का लाभ प्रदान करने के लिए सभी शिक्षक संघ के सभी शिक्षक अपना वेतन खगड़िया जिले के भारतीय स्टेट बैंक से कराने हेतु सर्व सहमत है। उन्होनें नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान यूनियन बैंक से हटाकर स्टेट बैंक से आदेश करने का अनुरोध किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/khagaria/news/demand-to-change-salary-to-union-bank-of-india-to-sbi-127458400.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/

0 Response to "वेतन को ले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को बदल एसबीआई में कराने की मांग"

Post a Comment