Popular Posts

डीएवी महेशखूंट फीस को लेकर नहीं कर रहा आदेश का उल्लंघन: प्राचार्य

डीएवी महेशखूंट फीस को लेकर नहीं कर रहा आदेश का उल्लंघन: प्राचार्य

गोगरी के डीएवी पब्लिक स्कूल महेशखूंट में फीस वसूली को लेकर सरकार के किसी आदेश का उल्लंघन नहीं किया जा रहा है। उक्त बातें डीएवी महेशखूंट के प्राचार्य जीवेश नंदन सिंह ने भास्कर से बातचीत के क्रम में बताया। उन्होंने कहा कि डीएवी महेशखूंट डीएवी के गाइडलाइन के अनुसार काम करती है, जिसे डीएवी में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक भली-भांति समझते हैं। लेकिन कुछ लोग निजी हित के लिए अभिभावकों को बरगलाना चाहते हैं।

उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अगर सरकार व कोर्ट का कोई फीस को लेकर आदेश होगा तो डीएवी महेशखूंट भी उस आदेश का उसी प्रकार पालन करेगी, जिस अन्य डीएवी स्कूल करेंगी। उन्होंने अभिभावकों से किसी के बहकावे में नहीं आने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर स्कूल प्रबंधन से सीधे बात करने का अनुरोध किया। विद्यालय द्वारा चलाए जा रहे वर्चुअल क्लास को लेकर भी उन्होंने छात्रों वह अभिभावकों से मिल रहे रिस्पॉन्स के प्रति आभार व्यक्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/gogari/news/dav-maheshkunt-is-not-violating-order-regarding-fees-principal-127458402.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/

0 Response to "डीएवी महेशखूंट फीस को लेकर नहीं कर रहा आदेश का उल्लंघन: प्राचार्य"

Post a Comment