Popular Posts

वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष बने प्रभु नारायण चौधरी, बेलदौर में किया गया वीआईपी पार्टी का विस्तार

वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष बने प्रभु नारायण चौधरी, बेलदौर में किया गया वीआईपी पार्टी का विस्तार

रविवार को वीआईपी एनयूएस के तरफ से प्रखंडस्तरीय बैठक आयोजित कर प्रखंड अध्यक्ष व प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। आयोजित बैठक की अध्यक्षता राजो सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रभु नारायण चौधरी को पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। जबकि आईटी सेल के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में हीरालाल चौधरी तथा सचिव पद के लिए नारायण मुखिया को मनोनीत किया गया। वहीं नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा सौंपे गए दायित्व को ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश करूंगा। पार्टी हित में आलाकमान के द्वारा दिए गए निर्देश का हर हाल में पालन करने की बात कही।

बताते चलें कि इससे पूर्व दर्जनों कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी के बाद सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष का चयन किया गया। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 कार्यकर्ता को चिह्नित करने की बात कही। जिससे आगामी दिनों होने वाले विधानसभा चुनाव में पुख्ता तैयारी के साथ प्रत्याशी को मैदान में उतरा जा सके। मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र मंडल, बेलदौर विधानसभा प्रभारी राजो साहनी, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष मनोहर सहनी, रामबरन चौधरी, शंकर यादव के साथ दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/beldaur/news/prabhu-narayan-chaudhary-becomes-vip-block-president-expansion-of-vip-party-in-beldaur-127458395.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/

0 Response to "वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष बने प्रभु नारायण चौधरी, बेलदौर में किया गया वीआईपी पार्टी का विस्तार"

Post a Comment