Popular Posts

टिड्डी दल के भितहा पहुंचते ही अपनी फसल को लेकर भयभीत हुए किसान

टिड्डी दल के भितहा पहुंचते ही अपनी फसल को लेकर भयभीत हुए किसान

टिड्डी की जत्था भितहा पहुँचते ही किसान भयभीत हो गए। शनिवार को तकरीबन 1 बजे के आसपास प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के सभी गांवो में टिड्डी दल का समूह आसमान में उड़ते हुए नजर आए और देखते ही देखते हरे भरे पेड़ों और फसलों पर बैठ गए। किसान काफी बेचैन दिखे और विभिन्न गावो में समूह बनाकर टीना और थाली पीटते हुए नजर आए तथा ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल चालू कर टीड्डो को भगाते हुए नजर आए। बहुत से खेतों में फसलों पर टीड्डे बैठे हुए नजर आए जिसको लेकर किसान काफी चिंतित है ।

इन टीड्डो को फसलों पर बैठने से फसल के काफी नुकसान होने की संभावना है। जिसकी जानकारी किसानों द्वारा दूरभाष के माध्यम से प्रखंड कृषि कार्यालय भितहा को दी गई। जिसमें प्रखंड कृषि कार्यालय द्वारा किसानों को सलाह दिया गया कि सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के आधार पर टीड्डो को भगाने का प्रयास करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers frightened of their crop as soon as the locust party arrived


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/farmers-frightened-of-their-crop-as-soon-as-the-locust-party-arrived-127452960.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/27/27bettiah-03_1593274818.jpg

0 Response to "टिड्डी दल के भितहा पहुंचते ही अपनी फसल को लेकर भयभीत हुए किसान"

Post a Comment