Popular Posts

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में 3 घायल, एक गंभीर

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में 3 घायल, एक गंभीर

थानाक्षेत्र के चनकुहवा गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट में तीन चार लोग घायल हो गए वही एक व्यक्ति के सर में चोट लगने के कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि चनकुहवा गांव निवासी कमलेश साह व मुन्नी देवी पट्टीदार है। रास्ते के विवाद को लेकर दोनों ने आपस मे मारपीट कर ली। इसमें कमलेश साह के सर में चोट लग गई है। इनके पुत्र दिलीप साह ने आवेदन देकर 10 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष से भी मुन्नी देवी ने आवेदन देकर मारपीट का आरोप लगाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/three-people-injured-in-a-fight-between-two-sides-in-a-road-dispute-one-serious-127452961.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/27/

0 Response to "रास्ते के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में 3 घायल, एक गंभीर"

Post a Comment