सोमगढ़ व परोराहा में पोखर का जीर्णोद्धार अब पेवर ब्लॉक से पाथ वे का निर्माण होगा
जल जीवन हरियाली अभियान के तहत प्रखंड के सोमगढ़ व परोराहा पंचायत में पोखरा का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मनरेगा की ओर से हो रहे कार्यों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मनरेगा के कार्यपालक अभियंता अज़हर परवेज एवं कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दोनों पोखरा पर बारी बारी से पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया। पीओ नीरज कुमार ने बताया कि जीर्णोद्धार कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इसके बाद अब पोखरा का सौदर्यीकरण कार्य होगा।
इसके तहत पोखरा के तटों पर पेवर ब्लॉक से पाथ वे का निर्माण कराया जाएगा फिर तट के चारो ओर से पौधरोपण होगा। पीओ ने बताया कि दोनों पोखरा के जीर्णोद्धार कार्य में मनरेगा के कुल 239 मजदूरों को लगाया गया था। जिसमें सोमगढ़ में कुल 132 मजदूर तथा परोराहा में कुल 107 मजदूर कार्य में लगे थे। हालांकि परोराहा पोखरा में जीर्णोद्धार कार्य अभी पूर्ण नहीं हो सका है। निरीक्षण के दौरान मनरेगा के कनीय अभियंता कुंदन कुमार, परोराहा मुखिया बलिराम राम, सोमगढ़ मुखिया पंकज कुमार, परोराहा के पीआरएस राजेश कुमार, सोमगढ़ के पीआरएस विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/pokhars-renovation-in-somgarh-and-paroraha-will-now-be-constructed-from-paver-block-127419374.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/
0 Response to "सोमगढ़ व परोराहा में पोखर का जीर्णोद्धार अब पेवर ब्लॉक से पाथ वे का निर्माण होगा"
Post a Comment