Popular Posts

शिवनगर की बुढ़नद नदी की उपधारा पर 8 लाख से होगा चेक डैम का निर्माण

शिवनगर की बुढ़नद नदी की उपधारा पर 8 लाख से होगा चेक डैम का निर्माण

प्रखंड क्षेत्र की पश्चिमी भू-भाग की शाहपुर पंचायत के शिवनगर गांव के बाबा कुटी के समीप स्थित बुढ़नद नदी की उपधारा पर प्रखंड मनरेगा विभाग से किसानों के हित के लिए चेक डैम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बेनीपट्टी के मनरेगा पीओ संजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि तकरीबन 8 लाख रुपए की लागत से प्रखंड मनरेगा विभाग की योजना से शाहपुर पंचायत के शिवनगर गांव स्थित बाबा कुटी के समीप से बहने वाली बुढ़नद नदी की उपधारा पर चेक डैम का निर्माण किसान हित में कराया जा रहा है।

बुढ़नदी के उपधारा पर तकरीबन 5 फीट की ऊंचाई वाले चेक डैम का निर्माण कराया जा रहा है। मनरेगा पीओ ने बताया कि पहले यहां चेक डैम नहीं रहने से उपधारा में पानी नहीं रुकता था और बाढ़ व मानसून का समय छोड़कर सालों भर उपधारा सुखी पड़ी रहती थी। लेकिन अब यहां चेक डैम का निर्माण हो जाने के बाद उपधारा के दोनों दिशा में पानी का रुकाव होगा और कई गांवों के किसानों को खेती करने में सिंचाई केलिए पानी नहीं खोजना पड़ेगा। वहीं माल-मवेशियों केलिए भी सदैव पीने और स्नान करने का पानी उपधारा में मिल सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
8 lakh check dam to be constructed on the sub-section of Budhanad river of Shivnagar


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/8-lakh-check-dam-to-be-constructed-on-the-sub-section-of-budhanad-river-of-shivnagar-127419478.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/17madhubani-05_1592414291.jpg

0 Response to "शिवनगर की बुढ़नद नदी की उपधारा पर 8 लाख से होगा चेक डैम का निर्माण"

Post a Comment