लद्दाख जिले के गलवान घाटी में चीन के कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए शहीद सैनिकों को विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
लद्दाख जिले के गलवान घाटी में मंगलवार को चीन द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों को आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने श्रद्धांजलि दी। नरसिंह बाबा मंदिर परिसर स्थित शौर्य स्तम्भ पर मोर्चा के सदस्यों ने शहीद जवान को याद कर नमन किया तथा उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने बताया कि श्रद्धांजलि देने वालों में मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि रंजन यादव की अगुवाई में बबलू पासवान, राकेश सिंह, अनुपम ठाकरे, लक्की श्रीवास्तव, पवन कुमार सिंह, विशाल सिंह, चंदन सिंह, सागर शुभम, दीपक कुमार, सुधांशु सिंह, नितेश राज, विनय कुमार, किशन कुमार सहित अन्य लोगों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके परिजनों को सांत्वना दी।
केसरिया | लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अतिक्रमण को लेकर भारत और चीन की सेनाओं के बीच जारी तनातनी ने सोमवार की रात हिंसक झड़प का गंभीर रूप ले लिया। इस घटना में भारतीय सेना के 20 सैन्य कर्मी शहीद हुए हैं। इन शहीदों के याद में भाजपा कार्यकर्ता ने कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभू महतो ने बताया कि भारतीय जवानों पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले के खिलाफ पाटी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है। भाजपा नेताओं ने सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया इस दौरान एक शोक सभा भी हुई। सभा के दौरान चीन के प्रति कर्मियों ने आक्रोश व्यक्त किया।
शहीद जवानों के सम्मान एवं अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
अध्यक्ष ने हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए कहा कि भारत देश के वीर जवानों की शहादत को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हमारा देश इन आतंकवादियों को सबक और आतंकवाद को जड़ से मिटाने का यह सरकार संकल्प ले चुका है। मौके पर जिला मंत्री आनंद सिंह, विधानसभा प्रभारी सुमित सिंह,आईटी सेल के विधानसभा प्रभारी परमेश्वर शरार्फ युवा नेता अविनाश कुमार सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष मो. इमित्याज अहमद, युवा मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष सुमन पाण्डेय, मुकेश कुमार यादव, आनंद गुप्ता,मनोज पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे।
पीपराकोठी | भारत-चीन बॉर्डर पर मंगलवार को 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर बुधवार को स्थानीय बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में शोक सभा
आयोजित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुखिया रविन्द्र सहनी ने कहा कि वीर सैनिकों की शहादत को हम सभी कभी नहीं भुला सकते हैं और चीन को इसका जबाब जल्द मिलेगा।मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष रवींद्र सहनी, कामेश्वर चौरसिया, राजकिशोर सिंह, मीडिया प्रभारी टुन्ना गिरि,भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष, राजू सिंह, मो. मेराज आलम, अमर कुमार भौमिक व अवधेश प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।
राजद ने चाइनीज सामान के विरोध का लिया निर्णय, भारतीय शहीदों को दी श्रद्धांजलि
भारतीय सैनिक जिंदाबाद, हम सब भारतीय एक हैं आदि संकल्पों के साथ बुधवार को स्थानीय श्यामपुर नहर चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने चाइना निर्मित सामानों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस दौरान चाइनीज सामानों को जलाकर लोगों ने अपना विरोध प्रकट किया। इससे पहले उपस्थित लोगों ने गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के प्रति शोक प्रकट कर मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी ने एकजुटता दिखाते हुए देश धर्म को सर्वोपरि बताया। इसका नेतृत्व पार्टी नेता रमेश कुमार सिंह ने किया। मौके पर मोबारक अंसारी, परमानंद सहनी, अजीमुल्लाह शाह, म. जाकिर हुसैन, विनोद यादव, मुमताज आलम, सोनालाल पटेल, सनाउल्लाह खां, रमाकांत महतो, सोनू खान, गौरीशंकर साह, अम्बिका पासवान सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/various-organizations-paid-tribute-to-the-martyred-soldiers-martyred-in-chinas-cowardly-attack-in-the-galwan-valley-of-ladakh-district-127419395.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/17motihari-01_1592412228.jpg
0 Response to "लद्दाख जिले के गलवान घाटी में चीन के कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए शहीद सैनिकों को विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि"
Post a Comment