आज भगवानपुर पावर सबस्टेशन की बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
14 June, 2020
Comment
हाइटेंशन तार बदलने को लेकर भगवानपुर पावर सबस्टेशन की बिजली सुबह में 6 से 6:30 बजे और 10 से 12 बजे तक दो पालियाें में ढाई घंटे बंद रहेगी। इस दौरान भगवानपुर, बीबीगंज, फरदो गोला, पताही से जुड़े पूरे भगवानपुर, सहजानंद कॉलोनी, भाभा नगर, भामाशाह द्वार, सर गणेशदत्त नगर, यादव नगर, प्रभात तारा हॉस्पीटल रोड, पताही में बिजली ठप रहेगी।
बावन बीघा इलाके में केबलिंग को लेकर सुबह नौ से शाम 3 बजे तक बिजली अापूर्ति ठप रहेगी। बेला टाउन फीडर से जुड़े राजपूत टोला में केबलिंग को लेकर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/today-the-power-supply-of-bhagwanpur-power-substation-will-be-interrupted-127410914.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/15/
0 Response to "आज भगवानपुर पावर सबस्टेशन की बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति"
Post a Comment