सदर थाने के सामने 4 साल बाद हटा अतिक्रमण, सर्विस लेन पर काम शुरू
14 June, 2020
Comment
करीब चार साल से अतिक्रमण की वजह से सदर थाने के सामने अधूरे पड़े सर्विस लेन का काम रविवार को पूरा हो गया। अतिक्रमण हटाने के बाद एनएचआई की ओर से पिचिंग की गई। पिछले 3 दिनों से एनएचएआई की ओर से चांदनी चौक से भगवानपुर के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।
सदर थाने के सामने अतिक्रमण रहने से 100 मीटर सर्विस लेन अधूरा पड़ा हुआ था। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सदर थाने के सामने अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमणकारियों में सदर पुलिस भी शामिल थी। अतिक्रमण हटने के बाद सर्विस लेन का अधूरा काम पूरा हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/encroachment-removed-after-4-years-in-front-of-sadar-police-station-work-started-on-service-lane-127410912.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/15/20_1592176067.jpg
0 Response to "सदर थाने के सामने 4 साल बाद हटा अतिक्रमण, सर्विस लेन पर काम शुरू"
Post a Comment