महिला थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए आज पहुंचेगी काेर्ट
स्वाधार गृह की 11 महिलाएं और उनके चार बच्चाें काे गायब करने के मामले में ब्रजेश ठाकुर और उसकी राजदार मधु समेत अन्य आराेपियाें पर आगे की कार्रवाई के लिए साेमवार काे महिला थानेदार काेर्ट में संपर्क करेगी। महिला थानेदार ने ब्रजेश ठाकुर की रिमांड के लिए इससे पहले काेर्ट में आवेदन दिया था, जिस पर आगे की कार्रवाई हाेनी है। इसके लिए महिला थानेदार काे साेमवार काे बुलाया गया था।
ब्रजेश की न्यायिक रिमांड हाेने के बाद पुलिस उसके खिलाफ चार्जशीट दायर करेगी। इससे पूर्व पुलिस ब्रजेश से पूछताछ करेगी। कांड में आराेपी बनाए गए ब्रजेश के एनजीअाे सेवा संकल्प एवं विकास समिति के सचिव व अन्य सदस्याें की भूमिका की जांच नहीं हाे पाई है।
पुलिस जांच में स्पष्ट किया गया है कि ब्रजेश इस एनजीओ के माध्यम से स्वाधार गृह का संचालन करता था। पुलिस ब्रजेश के अलावा साइस्ता परवीन उर्फ मधु, रामाशंकर सिंह उर्फ मास्टर व रामानुज पर चार्जशीट दायर कर चुकी है। वहीं, अफसाना काे फरार बताया गया है। बालिका गृह कांड में सजा के बाद ब्रजेश, मधु और अन्य आराेपी पटियाला जेल में बंद हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/police-of-mahila-police-station-will-reach-court-today-for-further-action-127410918.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/15/
0 Response to "महिला थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए आज पहुंचेगी काेर्ट"
Post a Comment