Popular Posts

सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकों ने दिया परामर्श

सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकों ने दिया परामर्श

मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया गया। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की निशुल्क प्रसव पूर्व आवश्यक स्वास्थ्य जांचें एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई गई। बरबीघा रेफरल अस्पातल की महिला चिकित्सक नूर फातिमा ने बताया कि अभियान के तहत 210 गर्भवती महिलाओं को चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि प्रसव पूर्व सेवाओं में टीटी के टीके एवं खून की कमी वाली गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज के टीके लगाए गए। इसके साथ-साथ उनकी खून, पेशाब, रक्तचाप, हिमोग्लोबिन, शुगर, वजन जैसी जांच भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई। वहीं, डॉ.संगीता कुमारी ने बताया कि यह अभियान प्रति माह 9 तारीख को होता है। वहीं, चेवाडा़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 130 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Doctors provide counseling to pregnant women under safe motherhood campaign


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/doctors-provide-counseling-to-pregnant-women-under-safe-motherhood-campaign-127393976.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/10/95_1591743365.jpg

0 Response to "सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकों ने दिया परामर्श"

Post a Comment