Popular Posts

शेखपुरा में 38 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्मी से अभी राहत नहीं

शेखपुरा में 38 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्मी से अभी राहत नहीं

जिले में बदलते मौसम के मिजाज को लेकर पिछले कुछ दिनों से तेज धूप व गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गर्मी से दोपहर में ही नहीं सुबह, शाम और रातें भी गर्म हाे गई हैं। तेज धूप निकलने से मंगलवार को 09 बजते ही लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए। तेज धूप में हवा का रफ्तार कम होते ही बादलों की आवाजाही भी होती रही। बावजूद गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। सुबह 8 बजते ही गर्मी शुरू हो गई।

वहीं भीषण गर्मी के बावजूद अधिकतम तापमान 38 डिग्री, जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बदलते मौसम के लाेगाें काे सावधानियां बरतने की जरूरत है। कभी बारिश फिर तेज धूप के कारण लाेगाें काे मौसमी बीमारी ज्यादा हाेने के संभावना रहती है। सर्दी, खांसी, बुखार, दस्त सहित अन्य बीमारियां हाेने लगती हैं। ऐसे मौसम में लाेगाें को मसालेदार भाेजन से दूर रहना ही चाहिए। पेय पदार्थ का सेवन ज्यादा करना चाहिए। समस्या होने पर तत्काल डॉक्टर से परामर्श लें। बच्चों व बुजुर्गों का ध्यान रखें।

पांच दिनों तक आसमान में छाये रहेंगे बादल
मौसम विभाग के द्वारा पांच दिनों का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि इस दौरान बादल छाये रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना बताई गयी हैं। जबकि तापमान में तथा अपेक्षित आद्रता में गिरावट रहने का अनुमान है। साथ ही माध्यम गति की हवा चलने की संभावना रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी के मौसम विशेषज्ञ शबाना ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेंटीग्रेट व न्यूनतम तापमान में 25.0 डिग्री सेंटीग्रेट होगी।

वहीं, अधिकतम अपेक्षित आद्रता 65 % और न्यूनतम अपेक्षित आद्रता 21 % रहने का अनुमान है। जबकि 10 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना हैं। इसके साथ साथ 10,11 एवं 12 जून को जिले के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभवना हैं। इसके साथ ही किसानों को आवश्यक सलाह भी दिया गया हैं। जिसमें बताया गया है कि धान की बीज की बुआई करने को लेकर बीजस्थली को तैयार करने का निर्देश दिया गया हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Temperature reached 38 degrees in Sheikhpura, no relief from heat yet


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/temperature-reached-38-degrees-in-sheikhpura-no-relief-from-heat-yet-127393984.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/10/96_1591743451.jpg

0 Response to "शेखपुरा में 38 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्मी से अभी राहत नहीं"

Post a Comment