Popular Posts

भूख से तड़पते प्रवासियों को खाने के बदले मिलता रहा आश्वासन, किया खूब हंगामा

भूख से तड़पते प्रवासियों को खाने के बदले मिलता रहा आश्वासन, किया खूब हंगामा

मंगलवार को बरबीघा के टाउन उच्च विद्यालय में क्वॉरेंटाइन किए गए भूखे प्रवासियों को खाने के बदले अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन मिलता रहा। बच्चे, बूढ़े, औरत, जवान सभी घंटों भूख से तड़पते रहे लेकिन उनकी परेशानी को समझने वाला कोई नहीं था। इस संबंध में कोरेंटिन किए गए प्रवासी मजदूर धुरी यादव, अखिलेश कुमार, मुन्ना कुमार, डिक्कू कुमार, सोनू कुमार आदि ने बताया कि मंगलवार सुबह नाश्ते भी देरी से दिया गया। सुबह 8:00 बजे दिया जाने वाला नाश्ता हो-हल्ला के बाद भी 11:00 बजे दिया गया जबकि खाना मांगने पर बार-बार 1 घंटे के बाद भोजन उपलब्ध कराने का आश्वासन ही मिलता रहा।

जब भूखे प्रवासियों का सब्र का बांध टूट गया तो उन लोगों ने मोबाइल के जरिए जिले के कई पत्रकारों से संपर्क कर वीडियो बनाकर भेजा। इस दौरान प्रवासियों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया तब जाकर उन लोगों को 4:00 बजे के आसपास खाना दिया गया। भीषण गर्मी में अधिकारियों की लापरवाही के कारण ये लोग भूख और प्यास से घंटों तड़पते रहे। मामले को लेकर पत्रकारों द्वारा अंचलाधिकारी कुमार से भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल भी बंद पाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Migrants suffering from hunger were getting assurance in return for food, a lot of uproar


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/barbigha/news/migrants-suffering-from-hunger-were-getting-assurance-in-return-for-food-a-lot-of-uproar-127393986.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/10/97_1591743496.jpg

0 Response to "भूख से तड़पते प्रवासियों को खाने के बदले मिलता रहा आश्वासन, किया खूब हंगामा"

Post a Comment