Popular Posts

चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पुलिस ने थाना क्षेत्र के भतडीहा गांव से चोरी के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुरलीधर साह ने बताया कि 10 मार्च की रात आजादनगर निवासी अजय कुमार सिंह की दुकान में कुछ चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित दुकानदार के बयान पर संजय लैया पिता दिनेश लैया साकिन भतडीहा सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ पंजवारा थाना कांड संख्या 19/20 दर्ज की गई थी। केस दर्ज किए जाने के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी संजय लैया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। कांड के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में शनिवार को बांका जेल भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/police-arrested-the-accused-of-theft-sent-to-jail-127407860.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/14/

0 Response to "चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल"

Post a Comment