Popular Posts

सुपाहा में घरेलू विवाद में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सुपाहा में घरेलू विवाद में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपाहा गांव में बीते शुक्रवार रात शराब पीने को लेकर घर में हुए विवाद से गुस्सा होकर छोटी दास पिता स्व. शिबू दास ने घर के बगल स्थित पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी घरवालों को शनिवार सुबह तब हुई जब आस-पास ने लोगों ने पेड़ से रस्सी के सहारे लटके छोटी दास के शव को देखा।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने कटोरिया थाने में दी। सूचना मिलते ही अनि रंजीत कुमार रंजीत, प्रशिक्षु अनि मंटू सिंह, सअनि भूषण सिंह सदल बल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। इधर घटना को लेकर मृतक की पत्नी उपासनी देवी के फर्द बयान पर कटोरिया थाना में यूडी केस दर्ज किया गया।
परिजनों के अनुसार मृतक हमेशा शराब के नशे में धुत्त रहता था। पास के गांव में शराब पीने जाता था, जहां कोरोना पाॅजिटिव मिलने से गांव सील किया गया है। शराब पीने से मना करने एवं कंटेनमेंट एरिया तरफ नहीं जाने की बात को लेकर शुक्रवार रात विवाद हुआ था। शनिवार सुबह आसपास के ग्रामीणों ने शव को पेड़ टंगा देख परिजनों एवं कटोरिया पुलिस को घटना की जानकारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी एवं ग्रामीण।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katoria/news/elderly-commits-suicide-by-hanging-himself-in-a-domestic-dispute-in-supaha-127407856.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/14/orig_app159204040520200613071126_1592090450.jpg

0 Response to "सुपाहा में घरेलू विवाद में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या"

Post a Comment