50 फीट पीसीसी कर छोड़ दिया काम, आगे भर दी मिट्टी, विरोध
वर्षो से सड़क की समस्या से जूझ रहे मोकहरी वार्ड संख्या 12 के ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों एवं विभाग के खिलाफ शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण पवन कुमार, रोहित कुमार, रंजीत तांती, हरि तांती, शंकर तांती, झाखो देवी, विमला देवी, अहिल्या देवी सहित अन्य ने बताया कि उक्त वार्ड में सात निश्चय के नली गली योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ।
जहां संवेदक द्वारा मुख्य सड़क से करीब 50 फीट सड़क पीसीसी करने के बाद काम पर विराम लगा दिया। अब स्थिति है कि करीब चार माह से आगे सौ फीट लंबी गली की सड़क को संवेदक ने बीच में छोड़ दिया और निर्माण के नाम पर मिट्टी बिछा दी गई है। जिसका परिणाम है कि हल्की बारिश पड़ते ही रास्ता कीचड़मय हो जाता है।
जिससे पैदल पांव चलना भी मुश्किल काम है। शुक्रवार को बारिश पड़ने के साथ ही सड़क की दुर्दशा देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और विभाग के खिलाफ आक्रोश प्रगट करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि जल्द रास्ता तैयार नहीं होता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वार्ड सदस्य उषा देवी ने बताया कि सात निश्चय योजना द्वारा कार्य हो रहा है। मुखिया द्वारा ने वार्ड क्रियान्वयन समिति में करीब डेढ़ लाख की राशि दी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/50-feet-pcc-tax-left-further-soil-filled-protest-127407867.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/14/orig_fjdshfih_1592090609.jpg
0 Response to "50 फीट पीसीसी कर छोड़ दिया काम, आगे भर दी मिट्टी, विरोध"
Post a Comment