Popular Posts

ट्रैक्टर से रात में कराया जा रहा था मनरेगा का काम, रोकने पर गाड़ी छोड़कर भागे मुंशी

ट्रैक्टर से रात में कराया जा रहा था मनरेगा का काम, रोकने पर गाड़ी छोड़कर भागे मुंशी

प्रखंड के दियारी पंचायत वार्ड 10 में गुपचुप तरीके से मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि द्वारा सड़क का कार्य किए जाने को लेकर शनिवार रात ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व मुंशी का बाइक भी जब्त कर कार्य स्थल पर रखे हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी जानकारी सरपंच व संबंधित अधिकारियों को को भी देने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि डीएम, एसडीओ व बीडीओ को भी मामले की लिखित जानकारी दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 10 बजे मुखिया द्वारा वार्ड नंबर 10 में बजरंग बली मंदिर से पश्चिम कोसी धार जाने वाली कच्ची सड़क को ट्रैक्टर से जोत रहा था। जानकारी होने पर दर्जनों लोग स्थल पर पहुंच कर काम करा रहे मुंशी मनोज बहरदार से जानकारी लेने की कोशिश की तो उल्टे वह ग्रामीणों से उलझ गया। मुंशी ने कहा कि मुखिया जी के आदेश पर काम करवा रहे हैं। मुंशी ने कहा कि मनरेगा हो या कोई और योजना, आपको नहीं बता सकते हैं। इसके बाद काम करा रहे लोगों और मजदूरों से तू-तू मैं-मैं होने लगी। मामला बढ़ता देख काम करा रहे लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
देर रात कार्य रोकते स्थानीय ग्रामीण व कार्यस्थल पर खड़ा ट्रेक्टर व बाइक।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/mnrega-work-was-being-done-at-night-by-tractor-scribe-ran-away-after-stopping-the-car-127386668.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/08/orig_app050640img-20200607-wa0058_1591571039.jpg

0 Response to "ट्रैक्टर से रात में कराया जा रहा था मनरेगा का काम, रोकने पर गाड़ी छोड़कर भागे मुंशी"

Post a Comment