89 दिन बाद खुलेंगे सुंदरनाथ धाम मंदिर के द्वार
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महाभारत कालीन सुंदरनाथधाम शिव मंदिर सोमवार से आम भक्तों के लिए खुल जायेगा। मंदिर को वैश्विक महामारी कोरोना के कारण बीते ढाई माह तक बंद कर दिया गया था। जिस कारण कोई भी भक्त भोलेबाबा का दर्शन नहीं कर पा रहे थे।लेकिन प्रशासन की तरफ से अब मंदिर को खोलने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।
सुंदरनाथ धाम शिव मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने बताया कि मंदिर को भक्तों के लिए खोलने से पहले जारी निर्देश के तहत रविवार को मंदिर परिसर, गर्भ गृह समेत शिव गंगा की साफ सफाई की गयी। इसके साथ ही समस्त मंदिर परिसर में सैनिटाइजिंग का छिड़काव कराया गया है। उन्होंने बताया कि अब मंदिर में पहले के जैसा ही पूजा पाठ प्रारंभ कर दिया जाएगा।
बाबा, मां पार्वती और नंदी जी के स्पर्श पर रहेगी रोक
न्यास समिति के कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता ने बताया कि पूजा सोमवार से प्रारंभ कर दी जाएगी। कोरोना महामारी के चलते कुछ नियम के साथ भक्तों को दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। दिए गए निर्देशों को सभी को पालन करना है। लेकिन कुछ बंदिश के साथ। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु सुंदरनाथ बाबा, पार्वती माता, नंदी जी को स्पर्श नहीं कर सके इसके लिये बैरिकेडिंग की गयी है। मंदिर पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बताया कि मंदिर में सोशल डिस्टेंस का पालन करना, मास्क का प्रयोग करने, प्रतिमा को स्पर्श नहीं करने समेत अन्य निर्देश न्यास समिति से जारी किया गया है। जिसका अनुपालन सुंदरनाथ धाम पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिये लागू होगा।
मौके पर विजय केशरी, प्रणव कुमार गुप्ता, महंथ सिंहेश्वर गिरी, गिरानंद साह, जितेंद्र गोस्वामी, इंद्रानंद सिंह, चंदन गिरी, बलराम मंडल, झमेली ठाकुर, महेश साह, भानु सिंह, मनोज भगत, राजकिशोर सिंह, चंदन भगत, सुभाष साह आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kursakata/news/gate-of-sundernath-dham-temple-will-open-after-89-days-127386675.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/08/272070620208_1591571226.jpg
0 Response to "89 दिन बाद खुलेंगे सुंदरनाथ धाम मंदिर के द्वार"
Post a Comment