Popular Posts

कार्यपालक अभियंता की संपत्ति की जांच कर सरकार करे कार्रवाई : अखलाकुर रहमान

कार्यपालक अभियंता की संपत्ति की जांच कर सरकार करे कार्रवाई : अखलाकुर रहमान

भाजपा के जिला प्रवक्ता सह संवेदक राजन तिवारी के साथ फोन पर दुर्व्यवहार किए जाने को लेकर संवेदक संघ के संरक्षक अजय कुमार झा के नेतृत्व में रविवार को शहर के बस स्टैंड स्थित सुल्तनिया परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिला संवेदक संघ की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सबसे पहले कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के द्वारा फोन पर संवेदक के साथ किए गए अभद्रता के घटना की निंदा की गई।साथ हीं कार्यपालक अभियंता के खिलाफ उनकी संपत्ति की जांच के लिए आर्थिक अपराध इकाई को शिकायत करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संवेदक संघ के अध्यक्ष अखलाकुर रहमान ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी आपराधिक छवि के रूप में खुद को प्रस्तुत करते हैं। कार्यपालक अभियंता संवेदक को डराकर आर्थिक दोहन करते है। सरकारी राशि का गबन करना और अपने रिश्तेदारों के सत्ता में होने का हनक दिखाकर अवैध उगाही करना इनका पेशा बन गया है। यह व्यक्ति कार्यपालक अभियंता के कुर्सी का नाजायज फायदा उठा रहे हैं। जबकि कार्यपालक अभियंता और संवेदक का रिश्ता चोली दामन का है। जिसे इन्होंने दागदार कर दिया है। संवेदक संघ ने कहा कि बिहार सरकार इन्हें अविलंब बर्खास्त कर इनके संपत्ति की जांच कराए। वहीं समाचार प्रेषण तक संवेदक संघ के सदस्य दोषी कार्यपालक अभियंता पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए विचार विमर्श करने की बात सामने आई है। बैठक में संघ के सदस्यों में अविनाश आनंद, खगेन्द्र सिंह, बीरबल यादव, राज किशोर सिंह, संजीव यादव, प्रवेज आलम, प्रमोद कुमार, गौतम कुमार साह, कलानंद सिंह, रेहान आलम,मासूम अंजार, विद्यानन्द गुप्ता, सुनील राय अादि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
7 जून को प्रकाशित खबर


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/government-should-take-action-by-examining-the-assets-of-executive-engineer-akhalakur-rahman-127386660.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/08/orig_appararia1591536805img-20200607-wa0031_1591570935.jpg

0 Response to "कार्यपालक अभियंता की संपत्ति की जांच कर सरकार करे कार्रवाई : अखलाकुर रहमान"

Post a Comment