सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जल्द भागलपुर होकर चलेगी: डीआरएम
भागलपुर-शिवनारायणपुर के बीच 39 किमी विद्युतीकरण होने और मंगलवार को सीआरएस के इंस्पेक्शन के बाद भागलपुर रेलखंड अब देश के सभी प्रमुख स्टेशनों से जुड़ गया। सीआरएस लतीफ खान ने 100 किमी प्रतिघंटे की गति से बिजली इंजन चलाकर विधुतीकरण कार्य की जांच की और संतोष जताया। उन्होंने मालदा के अफसरों को जल्द रिपोर्ट भेजने की बात कही।
इधर, भागलपुर में ऑनलाइन प्रेस वार्ता में डीआरएम यतेंद्र कुमार ने कहा, भविष्य में भागलपुर होकर सियालदह से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस चल सकती है। पूर्व रेलवे से नई दिल्ली को अभी 6 राजधानी चलती है। इनमें एक को सप्ताह में एक दिन भागलपुर होकर चलाने की कोशिश है।
अभी एक ही ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी
डीआरएम ने बताया, अभी इस रूट पर दिल्ली तक चलने वाली एकमात्र ट्रेन ब्रह्मपुत्र मेल है, जो जल्द ही बिजली से चलेगी। उन्होंने बताया, रेलवे बोर्ड ने भागलपुर से कुछ ट्रेनें चलाने की सूची मांगी थी। विक्रमशिला, भागलपुर-सूरत, अगरतल्ला-देवघर और भागलपुर-यशवंतपुर अंग एक्सप्रेस का नाम भेजा था। इसकी अनुमति मिल सकती है।
भागलपुर, जमालपुर व साहेबगंज में ऑटोमेटिक थर्मल स्कैनर भी लगेगा। पहले चरण में भागलपुर में 10 दिनों में यह इंस्टॉल होगा। वैसे 12 अगस्त के बाद ही सामान्य दिनों की तरह ट्रेनें चल सकती हैं। बांका रूट पर फाउंडेशन वर्क हो गया है। कुछ जगहों पर पटरी बदली है। यहां स्पीड बढ़कर 60 किमी प्रतिघंटा हो गई है। दुमका रूट पर विधुतीकरण की योजना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/sealdah-new-delhi-rajdhani-express-to-run-soon-via-bhagalpur-drm-127465428.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/01/orig_104_1593557987.jpg
0 Response to "सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जल्द भागलपुर होकर चलेगी: डीआरएम"
Post a Comment