Popular Posts

तबीयत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल के कई सीनियर डॉक्टर छुट्टी पर गए, कर्मियों में हड़कंप

तबीयत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल के कई सीनियर डॉक्टर छुट्टी पर गए, कर्मियों में हड़कंप

सदर अस्पताल के काेराेना संक्रमित एक डाॅक्टर का जहां पटना में इलाज चल रहा है, वहीं तबीयत बिगड़ने के कारण कई वरीय चिकित्सक मंगलवार से छुट्टी पर चले गए। इस कारण अन्य डाॅक्टर व स्वास्थ्यकर्मियाें में भी हड़कंप मचा हुआहै। इनमें से भी कई हाेम क्वाॅरेंटाइन में हैं। संक्रमित डाॅक्टर के संपर्क में आए कई चिकित्सक-कर्मियाें ने साेमवार काे सैंपल दिया। उधर, उक्त डाॅक्टर के एक परिजन के भी बीमार हाेने की चर्चा है।इस बीच गाइडलाइन का अनुपालन कराने में भी एक बार फिर सख्ती शुरू हाे गई। सिविल सर्जन के निर्देश पर अस्पताल के स्क्रीनिंग, ओपीडी, रजिस्ट्रेशन समेत अन्य काउंटराें पर साेशल डिस्टेंसिंग के साथ मरीजाें की लाइन लगवाई गई। सुरक्षाकर्मियाें ने सबकाे एक-एक मीटर की दूरी पर खड़ा कराया। इसके साथ ही सीएस ने सबकाे पूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा है।

राहत : लगातार दूसरे दिन नहीं आई किसी की कोरोना पॉजिटिव रिपाेर्ट, 11 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे

काेराेना की दहशत के बीच जिले के लाेगाें के लिए राहत की खबर यह रही कि लगातार दूसरे दिन मंगलवार काे भी एसकेएमसीएच से जारी रिपाेर्ट में काेई पाॅजिटिव नहीं निकली। नाेडल अधिकारी डाॅ. सीके दास ने बताया कि स्वस्थ हाेने पर 11 मरीजाें काे डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक पाॅजिटिव अाए 304 मरीजाें में 245 स्वस्थ हाेकर केयर सेंटर से अपने घर जा चुके हैं। इधर, एसकेएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में मंगलवार को 13 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए। सबने कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने का दावा किया है। डाॅक्टर ने बताया कि कुछ लक्षण मिलने पर इन सबका सैंपल लेकर आइसोलेट किया गया है। वहीं, 27 लोगों की स्क्रीनिंग में कोई लक्षण नहीं मिला।

संक्रमित डॉक्टर की स्थिति में हाे रहा सुधार, हाेगी प्लाजमा थेरेपी

पटना में इलाजरत काेराेना संक्रमित चिकित्सक के स्वास्थ्य में काफी तेजी से सुधार हाे रहा है। सिविल सर्जन ने उनके शीघ्र स्वस्थ हाेेने की कामना की। इधर, नाेडल अधिकारी डाॅ. सीके दास ने बताया कि पाॅजिटिव पाए गए उक्त चिकित्सक की प्लाजमा थेरेपी हाेगी। इसके लिए मुजफ्फरपुर से 3 काेराेना वाॅरियर्स व बेगूसराय के एक काेराेना वाॅरियर्स चिकित्सक काे पटना भेजा गया है।

सैनिटाइज करने के बाद सकरा रेफरल अस्पताल में ओपीडी शुरू

सकरा रेफरल अस्पताल को पूरी तरह सैनिटाइज कराए जाने के बाद ओपीडी शुरू कर दिया गया है। हालांकि, प्रसव वार्ड अब भी बंद है। सीएस डाॅ. एसपी सिंह ने बताया कि वहां दूसरे चिकित्सकाें व पारा मेडिकल स्टाफ की प्रतिनियुक्ति कर आउटडोर चालू कर दिया गया है। उधर, पहले से जिन चिकित्सक व कर्मियाें का सैंपल लिया गया था, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कटरा निबंधन कार्यालय दो दिनों के लिए हुआ बंद

कटरा निबंधन कार्यालय के एक कर्मी के पाॅजिटिव पाए जाने के बाद अन्य कर्मियाें समेत कई दुकानदाराें का मंगलवार काे सैंपल लिया गया। सदर अस्पताल की टीम ने उन लाेगाें का सैंपल लिया। वहीं, निबंधन कार्यालय काे दाे दिनाें के लिए बंद कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Several senior doctors of Sadar Hospital went on leave after their health deteriorated, stirring up personnel


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/several-senior-doctors-of-sadar-hospital-went-on-leave-after-their-health-deteriorated-stirring-up-personnel-127464669.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/01/30muzaffarpur-03_1593548914.jpg

0 Response to "तबीयत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल के कई सीनियर डॉक्टर छुट्टी पर गए, कर्मियों में हड़कंप"

Post a Comment