Popular Posts

31 जुलाई तक कंटेनमेंट जाेन में लाॅकडाउन, अन्य इलाकों में सुबह 10 से रात 10 बजे तक छूट

31 जुलाई तक कंटेनमेंट जाेन में लाॅकडाउन, अन्य इलाकों में सुबह 10 से रात 10 बजे तक छूट

काेराेना संक्रमण की राेकथाम के लिए कंटेनमेंट जाेन में लाॅकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। 31 जुलाई तक कंटेनमेंट जाेन में लाॅकडाउन रहेगा। जिले में दर्जनभर से अधिक कंटेनमेंट जाेन हैं। केवल शहरी क्षेत्र में ही आधा दर्जन कंटेनमेंट जाेन हैं। बाहरी क्षेत्राें में सुबह 10 से रात 10 बजे तक छूट रहेगी। जबकि रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। इसे लेकर गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के आधार पर डीएम प्रणव कुमार ने आदेश जारी किया है।

इसमें कहा है कि जिले के सभी स्कूल, काॅलेज, शैक्षणिक व काेचिंग संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। ऑनलाइन की अनुमति रहेगी। सभी सिनेमा हाॅल, जिम, स्वीमिंग पुल, इंटरनेंटमेंट पार्क, थियेटर, ऑडिटाेरियम बंद रहेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनाेरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक समाराेह और अन्य बड़े जमावड़े वाले आयाेजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

65 साल की उम्र से अधिक के व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चाें काे घर में रहने की सलाह दी गई है। सभी शाॅपिंग माॅल, सार्वजनिक परिवहन चलाने के दाैरान ड्राइवर व सवारी काे मास्क पहनना अनिवार्य हाेगा। आदेश उल्लंघन पर शाॅपिंग माॅल, दुकान व वाहन बंद करने को कार्रवाई करेंगे। जिले के सभी कार्यालय प्रधान अपने दफ्तर के कर्मियाें के माेबाइल पर आराेग्य सेतु एप इंस्टाॅल कराएंगे। सभी एसडीओव बीडीओभी आम लाेगाें काे आराेग्य सेतु एप लाेड कराएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/lackdown-in-containment-jane-till-31st-july-discounts-in-other-areas-from-10-am-to-10-pm-127465432.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/01/

0 Response to "31 जुलाई तक कंटेनमेंट जाेन में लाॅकडाउन, अन्य इलाकों में सुबह 10 से रात 10 बजे तक छूट"

Post a Comment