Popular Posts

पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक पेड़ लगाने की जरूरत : एडीएम

पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक पेड़ लगाने की जरूरत : एडीएम

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को अररिया आरएस स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में विद्यालय के प्राचार्य पी लकड़ा के नेतृत्व में अधिकारियों ने पौधरोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम में एडीएम अनील कुमार, एसडीपीओ पुष्कर कुमार, एसडीओ शैलेश चन्द्र दिवाकर, सीओ अशोक कुमार व रेलवे विभाग के अशोक कुमार आदि शामिल होकर पौधरोपण किया। पौधरोपण के बाद विद्यालय के प्राचार्य व जिले के अधिकारियों ने वृक्ष संरक्षण के लिए संकल्प लिया। जिले के एडीएम ने बताया कि आने वाले पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए हम सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधा लगाने व पौधों का संरक्षण के लिए सभी लोगों को जिम्मेदारी लेने की जरूरत है ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी सुरक्षित हो। उन्होंने बताया कि जब तक पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा तब तक प्राणियों की सुरक्षित रहने की ंबात कतई सही नहीं है। इसलिए लोगों को पर्यावरण सुरक्षित करने के लिए हरियाली लाना आवश्यक है। जिसके लिए सरकार जल जीवन हरियाली अभियान चलाकर लोगों को पौधारोपण करने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

वृक्षारोपण कर डीएफओ ने दिए हरियाली बढ़ाने के संदेश
अररिया | विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को हर ओर पर्यावरण को संरक्षित करने और हरियाली को बढ़ाने का संदेश दिया गया है। वन प्रमंडल कार्यालय अररिया परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी आरएन झा की अगुवाई में वृक्षारोपण हुआ। सभी अधिकारी व कर्मियों ने अलग-अलग पौधारोपण कर उसको संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस दौरान डीएफओ ने वन की संख्या को बढ़ाने के साथ-साथ हरियाली को भी बढ़ाने का संदेश दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पौधरोपण करते अधिकारी ।
वन प्रमंडल कार्यालय में वृक्षारोपण करते डीएफओ व अन्य ।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/need-to-plant-more-trees-to-save-the-environment-adm-127379597.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/app070603img-20200605-wa0118_1591398678.jpg

0 Response to "पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक पेड़ लगाने की जरूरत : एडीएम"

Post a Comment